Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद देवभोग, गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित देवमाताश्री हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के सामने चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। बताया जा रहा है कि प्रसूता का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्त बहाव होने लगा। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज और उचित व्यवस्था नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत…
राधे पटेल / गरियाबंद बिजली के बिना विकास के दावे खोखले देश आज डिजिटल इंडिया, स्मार्ट गांव और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती है। क्षेत्र के 53गांव आज भी स्थायी बिजली सुविधा से वंचित हैं। यहां रहने वाले ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। गांवों में बिजली के नाम पर केवल सौर पैनल लगाए गए हैं, लेकिन ये पैनल भी रात में महज दो घंटे तक ही रोशनी दे पाते हैं। इसके बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है।jugad electrification आजादी के दशकों बाद…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने कबाड़ी एवं यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान 6 कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 38 हजार रुपये मूल्य का लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त किया गया। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस द्वारा थाना खमतराई, गुढ़ियारी और उरला…
राधे पटेल / गरियाबंद बालोद। शहर के व्यस्ततम सदर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह करीब 5 बजे से नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दुकानदारों और मकान मालिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी जा रही थी। कई लोगों ने प्रशासन के…
राधे पटेल / गरियाबंद बागबाहरा। बस्ती बागबाहरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) निवासी स्वर्गीय श्री रामधन पटेल, भूतपूर्व सैनिक के दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पटेल समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, रिश्तेदारों सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और भावुकता से ओतप्रोत नजर आया। इस अवसर पर माधुरी महिला मानस परिवार, ग्राम नहरगांव जिला गरियाबंद द्वारा भक्ति एवं श्रद्धा से भरपूर सुंदर प्रस्तुति दी गई। मानस मंडली के भजन, रामायण पाठ एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित…
मोटरसाइकिल से राजस्थान ले जाया जा रहा था गांजा, 4.35 लाख की संपत्ति जप्त राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी: धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांकरा फॉरेस्ट नाका पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 724 ग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 4 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ…
गरियाबंद के मैनपुर क्षेत्र में किसानों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, NH-130 पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद: खेती-किसानी के सीजन में खाद और डीजल की किल्लत को लेकर एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। उदंती सीतानदी कोर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फेडरेशन ने मैनपुर क्षेत्र के किसानों की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिनों के भीतर खाद और डीजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने आरोप लगाया है कि खरीफ फसल की तैयारी के बीच खाद और डीजल…
देवभोग चेकपोस्ट पर पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध पिकअप, ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद: जिले की देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 130 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। जप्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 70 लाख 58 हजार रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा ग्राम खुटनांव स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर एमसीपी…
वन भूमि कब्जा और अवैध कटाई पर कार्रवाई तेज, आरोपी करेंगे सरेंडर; ग्रामीणों ने भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा राधे पटेल / गरियांबंद गरियाबंद: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत जैतपुरी क्षेत्र में बीते लगभग 15 वर्षों से जारी अवैध अतिक्रमण और बड़े पैमाने पर वृक्ष कटाई के मामले में अब वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के प्रथम चरण में 36 आरोपियों के बयान दर्ज किए गए हैं और संभावना जताई जा रही है कि सभी आरोपी बुधवार को न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर सकते हैं। वन विभाग के अनुसार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका…
धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हो रही हाथियों और शावकों की रहस्यमयी मौतें, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े राधे पटेल / गरियाबंद रायगढ़: जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक बार फिर हाथी शावक की मौत की खबर सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही हाथियों और उनके शावकों की रहस्यमयी मौतों ने वन्यजीव संरक्षण के दावों की पोल खोल दी है। हालात ऐसे हैं कि कुछ ही दिनों के भीतर हाथी शावक की मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शावक का शव जंगल क्षेत्र…