Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।  जिले के गोना समाधान शिविर (सुशासन तिहार ) में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां मंच पर लगी कुर्सियां खाली रह गईं और जिला कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। पहली बार ऐसा देखने को मिला कि गरियाबंद कलेक्टर  भगवान सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी , जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप , जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम , उदंती की शेरनी कहे जाने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम , SDM हितेश्वरी बाघे, सुशील…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो वाहन नेशनल हाईवे 130 सी पर उदंती पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर अचानक फट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के समय तहसीलदार अजय चंद्रवंशी वाहन में सवार नहीं थे। जानकारी के अनुसार वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। हादसे के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)” का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में इस विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाधान समारोह के दौरान राजीनामा योग्य सभी सिविल प्रकरण, राजीनामा योग्य आपराधिक मामले तथा मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामलों का निराकरण किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान करना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर कृषि विभाग, जिला विपणन कार्यालय, सहकारी बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा जिलेभर में सतत निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। कृषकों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारी एवं निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसानों…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के बारूका एवं जड़जड़ा परिसर से जुड़े कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से वन्यप्राणी तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। तेंदुए के विचरण की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। संभावित जनहानि, जनघायल और पशुहानि की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंटोरा, चट्टानपारा, कोदोबतर बारूका, जड़जड़ा, पेण्ड्रा, कोटरीघापर, भुईनाहाडेरा, कुर्रूभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली और आमदी क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। स्थिति को गंभीरता…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के ग्राम माहुलकोट, चिचिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंतानंद भोई पिता आगिनधर भोई निवासी ग्राम माहुलकोट, चिचिया के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चिंतानंद भोई गांव के बाहर खेत किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में गुरुवार 28 मई को किसान संघर्ष समिति एवं जय अंबेडकरवादी युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान गोना में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में शामिल होने से पहले क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि गोना समाधान शिविर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीएफओ सहित जिले के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं, तो क्षेत्रवासी शिविर का बहिष्कार…

Read More

एनकॉर्ड समिति की बैठक में अंतर्राज्यीय समन्वय और संयुक्त कार्रवाई पर जोर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति, सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्ति अभियान, अवैध परिवहन पर कार्रवाई, मेडिकल जांच और अंतर्राज्यीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और आवाजाही पर रोक…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  जशपुर। लोदाम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के पौधों की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के घर पर छापेमार कार्रवाई कर 40 नग गांजा के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजा की कुल मात्रा 3 किलो 646 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 82 हजार 300 रुपये आंकी गई है। मामला खिखिर टोली का है, जहां पुलिस को अवैध रूप से गांजा उगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर लोदाम पुलिस की टीम ने आरोपी के…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद कवर्धा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कबीरधाम जिले में ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 2588 निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं, जिनके माध्यम से 68 हजार 970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया और सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हो…

Read More