Author: PANNU NETAM
, रिपोर्ट.!पन्नू नेताम दर्रीपारा (गरियाबंद )। दर्रीपारा के समीप स्थित ग्राम आमागाँव में 17 अक्टूबर, शनिवार को पारंपरिक देव दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा। चिपराहा नेताम परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में 36 गांवों में निवासरत नेताम परिवार के लगभग 110 परिवारों के सदस्य तथा आमंत्रित सगा-संबंधी शामिल होंगे। 300 वर्षों से चली आ रही परंपरा नेताम परिवार के प्रमुख गोविंद नेताम एवं भोला सिंह नेताम ने बताया कि उनके परिवार का मुख्य ग्राम चिपरी है। देव दशहरा की परंपरा कब से प्रारंभ हुई, इसकी सटीक…
पन्नू नेताम / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र गरगट्टी परसुली में 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा) का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल परमेश्वरी मंदिर के पास ग्राम गरगट्टी परसुली बताया गया है। आयोजन स्व. ईश्वरी सिंह ध्रुव की स्मृति में मानकी बाई ध्रुव, सूर्यदेव-वोमेश्वर, अनिल-यशोदा, दुर्गेश-दामिनी, ओटी परिवार एवं समस्त आदिवासी ध्रुव गोंड समाज गरगट्टी परसुली तथा नवागांव सर्कल-गुजरा (बिंद्रानवागढ़ राज) के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य गोंडी संस्कृति, परंपरा, धार्मिक मान्यताओं और गोंडी गाथाओं से समाज की नई पीढ़ी को परिचित कराना…