Author: Radheshyam Patel
भिलाई के सुपेला राधिका नगर में अफरा-तफरी, समय रहते आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं राधे पटेल / गरियाबंद भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला राधिका नगर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने पास की कबाड़ी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान में भीषण आग भड़क उठी और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। हालांकि अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार आग परमानन्द चंदेल…
ड्रोन सर्वे में खुलासा—220 मीटर चौड़ी नदी कई जगह सिमटकर रह गई थी 80 मीटर, प्रशासन बोला- अब नहीं बख्शेंगे कब्जाधारी राधे पटेल / गरियाबंद बालोद: जीवनदायिनी तांदुला नदी को उसके वास्तविक स्वरूप में वापस लाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। ग्राम सिवनी और देउरतराई क्षेत्र में नदी किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सुबह 5:30 बजे से मैदान में उतर गई। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से नदी क्षेत्र में बनाए गए अवैध खेतों की मेड़ों को तोड़ना शुरू कर दिया…
राधे पटेल / गरियाबंद कोलकाता/झारग्राम। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के एक झालमुड़ी विक्रेता को कथित तौर पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। यह वही दुकानदार है जिसकी दुकान पर PM NARENDRA MODI ने हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान रुककर झालमुड़ी खाई थी। घटना के बाद दुकानदार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दुकानदार का नाम विक्रम साव बताया गया है। विक्रम साव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। रावणडिग्गी पंचायत अंतर्गत पेंड्रा का जंगल इन दिनों आग की भयावह लपटों में घिरा हुआ है। दोपहर से धधक रही आग लगातार जंगल को निगलती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार वन अमला मानो अभी भी गहरी नींद में है। हालत इतने खराब हो चुके हैं कि जंगल से उठ रहा धुआं अब मुख्य सड़क तक पहुंच गया है और पूरा इलाका धुएं के गुबार में बदल गया है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आग धीरे-धीरे नहीं, बल्कि तेज हवाओं के साथ तेजी से फैल रही है। कई जगह पेड़ों की ऊंची लपटें दूर से साफ दिखाई…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छोटे गोबरा एवं गोबरा क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग अब विकराल रूप ले चुकी है। जंगल के बड़े हिस्से में आग तेजी से फैल रही है और हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि मुख्य सड़क तक धुएं की मोटी चादर छा गई है। रातभर आग की लपटें आसमान को लाल करती रहीं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अब तक कहां हैं? स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में आग दोपहर से लगी हुई है, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए न तो पर्याप्त…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए संचालित एकीकृत नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र अब नई जिंदगी की उम्मीद बनकर सामने आ रहा है। डाकबंगला वार्ड क्रमांक 08, जनपद पंचायत गरियाबंद के पीछे संचालित इस केन्द्र में नशे से पीड़ित व्यक्तियों को 30 दिवस का निःशुल्क पुनर्वास एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से संचालित इस केन्द्र से अब तक जिले के 273 हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है। केन्द्र संचालक के अनुसार यहां भर्ती होने वाले व्यक्तियों को केवल उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक पुनर्वास की…
गरियाबंद। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखन सामग्री, स्टेशनरी एवं कार्यालय उपयोग की विभिन्न सामग्रियों की खरीदी हेतु जिले के पंजीकृत स्टेशनरी विक्रेताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विक्रेता निर्धारित तिथि तक निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निविदा फॉर्म 20 मई 2026 से सुबह 10 बजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को इसी दिन शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय…
गरियाबंद। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का भावुक कर देने वाला उदाहरण सामने आया। छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी निवासी 105 वर्षीय वृद्धा राधा बाई, जो वर्षों से कच्ची झोपड़ी में जीवन यापन करने को मजबूर थीं, उन्हें कलेक्टर बीएस उईके के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना है। राज्यभर में आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” अभियान के अंतर्गत देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के 17 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। शिविर में कुल 490 आवेदन प्राप्त हुए।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के जाड़ापदर गांव के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब गांव की बेटी लीना नागेश का चयन उप निरीक्षक (SI) पद पर हुआ। जैसे ही वह गांव पहुंची, पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने लीना को बधाई देते हुए इसे गांव की बड़ी उपलब्धि बताया। लीना नागेश ऐसे परिवार से आती हैं, जहां सामाजिक सेवा और नेतृत्व की मजबूत परंपरा रही है। उनके पिता गौर सिंह नागेश पूर्व में तेंदूपत्ता प्रबंधक रह चुके हैं, जबकि उनकी माता वर्तमान में जाड़ापदर ग्राम पंचायत की…