Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद जशपुर। लोदाम क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश एवं ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज गरज और वज्रपात के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी नुकसान की खबर सामने आई है। वज्रपात की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत हो गई, वहीं टोल प्लाजा में लगे सात कंप्यूटर सिस्टम भी खराब हो गए। जानकारी के अनुसार तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण टोल प्लाजा की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। कंप्यूटर सिस्टम बंद पड़ने से टोल टैक्स वसूली का…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी वहां मौजूद एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मौके पर मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर रसोई व्यवस्था की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ विशाल पीपल का पेड़ बीच से टूटकर नीचे गिर गया।…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सुखचंद बेसरा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानमुड़ा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका छबिता यादव (45 वर्ष), पति पूरित राम यादव, ग्राम दीवानमुड़ा में चाय और नाश्ते की टपरी संचालित करती थीं। बताया जा रहा है कि गांव के ही निवासी आरोपी देवी सिंह यादव (35…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के कोढ़ोहरदी जंगल क्षेत्र में नए बिजली मीटर फेंके जाने का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। एक तरफ बिजली विभाग लगातार मीटरों की कमी का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान करता है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में नए मीटर जंगलों में पड़े मिलना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जंगल क्षेत्र में कई नए और पैक बिजली मीटर लावारिस हालत में पड़े मिले। कुछ मीटर पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में दिखाई दिए, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई कि इन्हें उपयोग…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद क्षेत्र में किसानों को खाद की हो रही भारी किल्लत और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर किसान कांग्रेस ब्लॉक मैनपुर ने आंदोलन का ऐलान किया है। किसान हितों को लेकर संगठन द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय मैनपुर में ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान कांग्रेस ब्लॉक मैनपुर के अध्यक्ष पारेश्वर नेगी ने क्षेत्र के किसानों, युवा साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों की आवाज को मजबूत करने की अपील की है। उनका कहना है कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जनपद पंचायत मैनपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। शासन, प्रशासन, जनसहभागिता और लोक सहयोग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों की सफाई, नहर एवं नालियों की सफाई तथा नई जल संरचनाओं के निर्माण का कार्य बड़े पैमाने पर कराया गया। अभियान के अंतर्गत विशेष जनभागीदारी कार्यक्रम चलाकर जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रतिनिधियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल संरचनाओं के निर्माण एवं संरक्षण में सहयोग दिया। “मोर…
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रशासन की नई पहल, अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के Udanti Sitanadi Tiger Reserve में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित ग्रामीणों को अब मुआवज़े के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने “गजसंकेत” ऐप को अपग्रेड कर उसे ऑनलाइन मुआवज़ा प्रबंधन प्रणाली से जोड़ दिया है। नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए अब फसल नुकसान, मानव घायल या मृत्यु, संपत्ति क्षति और मवेशियों की हानि जैसे मामलों में प्रभावित ग्रामीणों को तेजी से राहत मिल सकेगी। “गजसंकेत” ऐप को पहले हाथियों की गतिविधियों की अग्रिम सूचना…
बाल श्रम के काले कारोबार का खुलासा, गंभीर हालत में बच्चों को अंबिकापुर किया गया रेफर राधे पटेल / गरियाबंद बलरामपुर जिले से बाल श्रम का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलापुर स्थित एक लाल ईंट भट्ठे पर नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटने से तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रितेश (पिता- राधवा), रुस्तम (पिता- लल्लू) और अभिनंदन (पिता- बुधवा) नाम के तीनों बच्चे…
सुशासन तिहार में कलेक्टर ने 15 दिनों में नेटवर्क चालू करने का दिया था आश्वासन, अब ग्रामीणों में नाराजगी राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा एक बड़ी समस्या बनी हुई है। साहेबिन कछार सहित क्षेत्र के कई गांवों में लोग वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि फोन करने और इंटरनेट चलाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर सुशासन तिहार के शिविर में ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने अपनी मांग रखी थी। कलेक्टर बी.एस. उइके जब…