Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी | नगरी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने नगरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के चर्रा कच्छारपारा में स्थित डुमर नाला उफान पर होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी बीच गांव निवासी गोपेश पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन तेज बहाव के कारण उन्हें अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन गया। रातभर गांव में फंसा रहा मरीज ग्रामीणों के अनुसार, डुमर नाला में पानी का बहाव इतना तेज था कि मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका। हालात को देखते…
दांतबाय कला में 470 राशन कार्डधारक प्रभावित, 150 कार्ड दुकान में जमा; मशीन सुधारने के भुगतान को लेकर भी विवाद राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। सरकारी राशन व्यवस्था में आई एक तकनीकी खराबी गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार-भुंजिया समुदाय के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दांतबाय कला में उचित मूल्य की दुकान की पोस (e-POS) मशीन खराब होने के कारण सैकड़ों हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है। स्थिति ऐसी है कि जिन परिवारों का जीवन सरकारी राशन पर निर्भर है,…
जोगीगुफा गांव में बड़ा हादसा; एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत, दोनों दिहाड़ी मजदूर थे राधे पटेल/ गरियाबंद दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत जोगीगुफा में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में…
3 साल पहले पुराना भवन डिस्मेंटल हुआ, नए स्कूल भवन की स्वीकृति आज तक नहीं राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के सरकारी दावों के बीच मैनपुर विकासखंड के ग्राम लेड़ीबाहार की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां संचालित प्राथमिक शाला पिछले तीन वर्षों से एक ग्रामीण के निजी मकान में किराए पर संचालित हो रही है। वर्ष 2023 में जर्जर और खतरनाक घोषित किए गए पुराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कर दिया गया था, लेकिन आज तक नए भवन की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। परिणामस्वरूप मासूम बच्चों…
20 फीट सीढ़ी चढ़कर रोज स्कूल जाते हैं बच्चे: गरियाबंद में 3 साल से पुल अधूरा, NHRC ने CS से 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिले के देहारगुड़ा में अधूरे पुल के कारण स्कूली बच्चों के करीब 20 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़कर रोज स्कूल जाने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के अधिकार से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव (CS) को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामला…
राधे पटेल / गरियाबंद दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने आरोपी सोमेश यादव को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य अपराध को गंभीर मानते हुए दोषी को मृत्युदंड देने का आदेश दिया। मामला 6 अप्रैल 2025 का है। बच्ची कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ और मामले में उसके रिश्ते के चाचा सोमेश…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इंदागांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से कुल 10.663 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 6 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई चल रही…
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा जमीनी स्तर पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को साइबर अपराधों के नुकसान और उनसे बचाव के सिखाए गए गुरु मंत्र राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले गाव साहेबीन कछार में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को जिला गरियाबंद में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के विशेष निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा ग्रामीण स्तर पर सक्रिय आंगनबाड़ी…
राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर | ओड़िशा राज्य की सीमा से सटे गरियाबंद जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम झोलाराव में यूरिया खाद चोरी का मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस के हवाले करने के बजाय उन्हें सार्वजनिक रूप से अनोखी सजा देते हुए पूरे गांव में जुलूस निकाल दिया। किसान के घर से चोरी हुई थी यूरिया खाद गांव के एक किसान के घर से यूरिया खाद की दो बोरियां चोरी हो गई थीं। चोरी का आरोप गांव के ही प्रभु और कृष्णा…
आमामोरा के बाद लेडीबहार में हाथियों की दस्तक • रात के अंधेरे में 25 से 30 हाथियों के दल ने बोला धावा राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर | ओड़िशा सीमा से लगे ओढ़ ,आमामोरा क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद अब 25 से 30 हाथियों का एक बड़ा दल लेडीबहार पहुंच गया है। बीते दिनों रात के समय हाथियों के इस झुंड ने लेडीबहार गांव में दस्तक दी और किसानों की करीब 5 से 6 एकड़ कृषि भूमि में लगी खड़ी फसलों पर धावा बोल दिया। हाथियों ने खेतों में घुसकर फसलों को पूरी तरह रौंद कर बर्बाद कर दिया…