Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद दुर्ग जिले के आर्य नगर स्थित मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर के भीतर पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं उनके दो बच्चे — पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बेलरगांव बसस्टैंड में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, खाद की कमी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए आकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद सरकारी जिप्सी में लकड़ी, मोर मौत मामला और टाइगर स्किन केस पर जवाब मांगते रहे ग्रामीण, चुप रहे जिम्मेदार अधिकारी गरियाबंद। “अगर सब कुछ नियम के मुताबिक था, तो जवाब देने में परेशानी क्यों हुई?” यह सवाल अब मैनपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। 21 मई 2026 को बुढ़गेलटप्पा (कालीमाटी) में आयोजित सुषासन तिहार उस वक्त सवालों के घेरे में आ गया, जब मंच पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीधे और तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के देवभोग थाना पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 56 किलो गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार एवं मारुति सुजुकी वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजे की तस्करी कर रहे थे। देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका और तलाशी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मजबूत इरादे और आत्मविश्वास के दम पर इंसान हर कठिनाई को मात दे सकता है। इसका जीवंत उदाहरण हैं फिंगेश्वर विकासखंड की कुमारी कल्पना भोसले, जिन्होंने 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। दोनों पैरों से अस्थिबाधित होने के कारण कुमारी कल्पना भोसले व्हीलचेयर का उपयोग करती हैं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन को दूसरों के लिए प्रेरणा बना दिया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वर्ष 2018-19 में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास…

Read More

RADHE PATEL / GARIYABAND नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक “सीवियर हीटवेव” की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और विदर्भ क्षेत्र में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इस सीजन का सबसे गर्म इलाका बन गया है, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छुरा विकासखंड स्थित श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मरीज के उपचार में गंभीर अनियमितता पाए जाने, बिना पंजीयन सीटी स्कैन मशीन संचालन तथा बिना विधिवत अनुमति सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी कराए जाने के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टेंगनाबासा निवासी 28 वर्षीय होमेश कुमार सिन्हा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के लिए परिजनों द्वारा उन्हें निजी अस्पताल श्री संकल्प छ.ग. मिशन…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में छुरा विकासखंड के ग्राम कनसिंघी में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान ग्राम झलकीपानी निवासी दुर्गाराम कुंजाम को राज्य पोषित योजना अंतर्गत निःशुल्क मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। दुर्गाराम पिछले लगभग 10 वर्षों से मछली पालन…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र बुड़गेलटप्पा (कालीमाटी ) में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित कुल 1 हजार 180 आवेदन प्रशासन को सौंपे, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद/देवभोग। लोगों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C के किनारे लगाए गए क्रैश बैरियर (गार्ड रेल) अब कई स्थानों पर खुद हादसों का कारण बनते दिखाई दे रहे हैं। सड़क किनारे सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए ये लोहे के बैरियर लंबे समय से देखरेख और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।  क्रैश बैरियर का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में वाहन को सड़क से नीचे गिरने या अनियंत्रित होने से बचाना होता है, लेकिन खराब रखरखाव इन्हें जानलेवा बना सकता है। NH-130C, जो अभनपुर, राजिम,…

Read More