Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्राम पंचायत अमामोरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए वन विभाग के कर्मचारियों पर धमकी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम अमामोरा निवासी महिला समूह की मजदूर मेहना नाग का लकड़ी का माल मनोज नायक द्वारा खरीदा गया था। उक्त लकड़ी को गांव के ही वाहन (ट्रैक्टर) से धवलपुर बाजार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खोलापारा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में चल रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण के दौरान एक सदी पुरानी दुर्लभ तालपत्र पांडुलिपि सामने आई है। कलेक्टर बीएस उइके ने गांव पहुंचकर पांडुलिपि का निरीक्षण किया और इसके संरक्षण व डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। यह पांडुलिपि गरियाबंद विकासखंड के दांतबायकला ग्राम पंचायत अंतर्गत बोकरामुड़ा गांव में बिसुराम सोरी के घर पर सुरक्षित मिली। परिवार के अनुसार, उड़िया भाषा में लिखी यह पांडुलिपि उनके परदादा द्वारा करीब एक सदी पहले सुरक्षित रखी गई थी और तब से पीढ़ियों से संरक्षित है। करीब 229 पन्नों की इस तालपत्र पांडुलिपि में ज्योतिष शास्त्र से संबंधित गणनाएं, शुभ…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद कोरबा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चांपा-कोरबा मार्ग पर ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बुधवारी काशीनगर बस्ती निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए हुए थे। शादी के बाद चौथिया की रस्म निभाकर सभी लोग देर रात लगभग 2 बजे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान टोल नाका के आगे उनकी कार अनियंत्रित…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल पारा (समेरा) गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार केवल सिंह (24 वर्ष) किसी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। राजिम क्षेत्र के ग्राम देवरी में इन दिनों एक ओर खेतों में फसल लहलहा रही है, तो वहीं दूसरी ओर “करगा झरगा” नामक खरपतवार ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह खरपतवार तेजी से फैलकर फसलों के पोषण और विकास को प्रभावित कर रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है। भीषण गर्मी के बावजूद किसान सुबह सूरज निकलने से पहले ही खेतों में पहुंच जाते हैं और दिनभर कड़ी मेहनत करते हुए करगा झरगा को जड़ से उखाड़ने में लगे रहते हैं। हंसिया की सहायता से इसे काटकर फसल…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद ।जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के आह्वान पर प्रदेश के 902 लघु वनोपज प्रबंधकों ने 22 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण नहीं होने से नाराज प्रबंधकों ने अब निर्णायक संघर्ष का रास्ता अपनाया है। संघ द्वारा शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन और निवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी साहू ने बताया कि प्रबंधक विगत लगभग 38…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।आज दिनांक 26/04/2026 को इको सेंटर कोयबा में परिक्षेत्र दक्षिण उदंति, उत्तर उदंति, इंड़ागांव, तौरेंगा, कुल्हाड़ीघाट एवं अरसीकँहार में कार्यरत परिसर रक्षी, पेट्रोलिंग श्रमिक, हाथी ट्रैकर, हार्नबिल ट्रैकर एवं उड़न गिलहरी ट्रैकरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में श्रीमान सहायक संचालक उदंति, परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंति एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंड़ागांव की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर श्री अभिनन्दन तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को वन्यजीव फोटोग्राफी के महत्वपूर्ण पहलुओं की…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद, मैनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। यह हादसा मैनपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर मोहंदा रोड पर कचना धुर्वा के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम अनिल कपिल (उम्र 38 वर्ष) निवासी चिंदाभाटा (धवलपुर) बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनिल कापिल अपनी पल्सर बाइक से किसी कार्य से मोहंदा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कचना धुर्वा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे गंभीर…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर/गरियाबंद/देवभोग।मैनपुर, गरियाबंद तथा देवभोग क्षेत्र में स्थित विश्राम गृह की मरम्मत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। वर्ष 2025–26 में लगभग 15 लाख रुपये की राशि से विश्राम गृह की रिपेयरिंग कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के द्वारा कराया जा रहा है, जिस पर मनमाने तरीके से कार्य कराने के आरोप भी लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार हर 5 वर्ष में लगभग इसी राशि से भवन की मरम्मत कराई जाती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस राशि से…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से थाना पायलीखंड जुगाड़ परिसर में नए प्याऊ (पेयजल केंद्र) का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को मटके का ठंडा प्याऊ जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें काफी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए इस प्याऊ की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में लंबे समय से राहगीरों को पीने के पानी की सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।…

Read More