Author: Radheshyam Patel
विशेष रिपोर्ट | राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के Udanti Sita Nadi Tiger Reserve से लगे ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ओडिशा सीमा से सटे ग्राम आमामोरा के समीप हुई हालिया घटना ने स्थानीय ग्रामीणों, खासकर महिला स्व-सहायता समूहों में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक समय यह पूरा क्षेत्र लाल आतंक से बुरी तरह प्रभावित रहा, लेकिन अब जब क्षेत्र नक्सल मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है, तो वन विभाग की कथित सख्ती…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्राम पंचायत गोपालपुर के अंतर्गत जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। गांव में श्रमदान के माध्यम से सोख्ता गड्ढा निर्माण करने की अपील की गई है, ताकि वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सके और जल संकट की समस्या को कम किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठक में ग्रामवासियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे स्वेच्छा से श्रमदान कर गांव में अधिक से अधिक सोख्ता गड्ढों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला कार्यालय के संचालन को सुदृढ़ करने के लिए नई नियुक्ति की गई है। संगठनात्मक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय प्रभारी के पद पर नियुक्ति किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से संगठन में सक्रियता बढ़ाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में संगठन को मजबूत आधार देने के लिए नई जिम्मेदारियों का…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर मछली एवं वन्यजीवों के शिकार का प्रयास करने वाले ओडिशा के तीन आरोपियों को वन विभाग की एंटी-पोचिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया। यह कार्रवाई पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 16/393, दिनांक 25 अप्रैल 2026 के तहत की गई है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि करते पकड़े गए आरोपी जानकारी के अनुसार, उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व, गरियाबंद के अंतर्गत परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर के पीपलखूंटा सर्कल में वन कर्मचारियों एवं पेट्रोलिंग श्रमिकों द्वारा नियमित…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। प्रकरण क्रमांक 07/15 अंतर्गत ग्राम घुरवाड़ के कक्ष क्रमांक 322/323 से संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विधिवत वैधानिक कार्रवाई संपादित की गई। कार्रवाई के तहत संबंधित आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर के महिला प्रकोष्ठ, केंद्रीय कारागार में विधिवत दाखिला कराया गया। प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.04.2026 को प्रशासनिक एवं राजस्व अमले द्वारा ग्राम घुरवाड़ क्षेत्र में दर्ज प्रकरण क्रमांक 07/15 से संबंधित अतिक्रमण के मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण से जुड़े आरोपियों को नियमानुसार अभिरक्षा में…
राधे पटेल / गरियाबंद झारखंड। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगुनिया गांव में नक्सलियों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा (32 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और इसी मामले में वह जेल भी जा चुका था। जेल से रिहा होने के बाद उसने संगठन से दूरी बना ली थी और सामान्य जीवन व्यतीत…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक भवन उपलब्ध कराना है, ताकि देश के भविष्य को एक मजबूत आधार मिल सके। लेकिन गौरगांव पंचायत के लाटापारा में निर्माणाधीन नए स्कूल भवन की स्थिति ने इस महत्वाकांक्षी योजना की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाटापारा में पूर्ण रूप से एक नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो कि किसी पुराने भवन की मरम्मत नहीं बल्कि नया निर्माण है। हालांकि निर्माण स्थल की…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक से कृषि विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। किसानों को वितरित की जाने वाली लाखों रुपये की कीटनाशक दवाइयां शासकीय भवन में लंबे समय तक बिना उचित देखरेख के रखे-रखे सड़ गईं। समय पर वितरण और सुरक्षित भंडारण नहीं होने के कारण यह पूरा स्टॉक अब अनुपयोगी हो चुका है, जिससे सरकारी संसाधनों की भारी बर्बादी सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक स्थित कृषि विभाग के एक शासकीय भवन में रखे कीटनाशक दवाइयों के स्टॉक की स्थिति बेहद खराब पाई गई। भवन की खिड़कियों में जंग लगी लोहे की सलाखों के…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मूलभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र, आवास, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और राशन वितरण को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने देवभोग और छुरा क्षेत्र में लो-वोल्टेज, जलापूर्ति बाधित होने और…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर में गुरुवार, 23 अप्रैल को क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने मिलकर मूल निवासी अधिकार मंच का गठन किया। मंच का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक सीधे लाभ पहुंचाना और गांवों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करना बताया गया है। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर में जागरूक युवाओं द्वारा मूल निवासी अधिकार मंच का गठन किया गया। मंच के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही…