Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला प्राथमिक परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया, जिसमें भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, डोहेल की छात्रा कु. वर्षा नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है। वर्षा नेताम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित पढ़ाई का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्षा ने बताया कि वह आगे चलकर जज बनना चाहती हैं और इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत कर रही हैं। प्रारंभिक कक्षाओं से ही वह एक होनहार…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद। 29 अप्रैल 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं लोक कलाकृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित करते हुए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा “मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो” गीत प्रस्तुत कर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य माना जाता है, और इन्हीं संसाधनों में एक महत्वपूर्ण नाम है — तेंदूपत्ता, जिसे यहां “हरा सोना” कहा जाता है। यह सिर्फ एक वन उपज नहीं, बल्कि लाखों आदिवासी और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। क्या है तेंदूपत्ता? तेंदूपत्ता (Diospyros melanoxylon) एक गैर-काष्ठ वन उत्पाद (NTFP) है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में किया जाता है। यह मध्य भारत के जंगलों में बड़े पैमाने पर पाया जाता है और इसकी गुणवत्ता के लिए छत्तीसगढ़ देशभर में प्रसिद्ध है। क्यों कहा जाता है “हरा सोना”?…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2026 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और स्थानीय स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य स्तर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी क्रम में धवलपुरडीह स्थित हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।श्री चिन्ता राम बारले की सुपुत्री कु. योगिता बारले…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद। विकासखंड मैनपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर मैनपुरकला पंचायत के फुलझर गांव के पास स्थित सलफ जलाशय पिछले 40 वर्षों से अधूरा पड़ा है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती थी, लेकिन आज भी अधूरी है और किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। इस जलाशय की योजना 1980 के दशक में अविभाजित मध्यप्रदेश शासन काल में बनाई गई थी, जिसमें दो पहाड़ियों को जोड़कर फुलझर नाले को रोककर बांध निर्माण प्रस्तावित था। दर्जनों गांवों को मिल सकता था लाभ अगर यह बांध पूरा हो जाता, तो मैनपुर, मैनपुरकला, भाठीगढ़, हरदीभाटा,…
गरियाबंद के मैनपुर में आदिवासी आमात गोंड समाज का वार्षिक महासभा आज, मुख्य अतिथि होंगे रामविचार नेताम
राधे पटेल/ गरियाबंद मैनपुर में आज आदिवासी आमात गोंड समाज का वार्षिक महासभा, नव निर्मित भवन का होगा उद्घाटन गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर में आज आदिवासी आमात गोंड समाज, जिला शाखा द्वारा भव्य वार्षिक महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होने पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी। नव निर्मित भवन का होगा उद्घाटन महासभा के दौरान समाज…
राधे पटेल/ गरियाबंद गरियाबंद। ओडिशा के कई जिलों में बुधवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिनका असर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों तक भी देखा गया। विशेष रूप से कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों के साथ लगे देवभोग क्षेत्र में लोगों ने जमीन हिलने का अनुभव किया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह भूकंप 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:42 बजे आया। झटके इतने थे कि घरों में रखे बर्तन और फर्नीचर हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इन क्षेत्रों में महसूस हुए झटके…
राधे पटेल/ गरियाबंद महिला आरक्षण बनाम परिसीमन बिल पर गरियाबंद में सियासी घमासान तेज गरियाबंद। जिले में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने भी जोरदार पलटवार किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार, संसद में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर हुए घटनाक्रम के…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में स्थित भाठीगढ़ पहाड़ी से निकलने वाली पैरी नदी जिले की एक प्रमुख जीवनदायिनी नदी मानी जाती है। यह वही स्थान है, जिसे पैरी नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इतनी महत्वपूर्ण जल और पर्यटन धरोहर होने के बावजूद यहां पर्यटन विभाग और जल संसाधन विभाग के पास लगाने को एक स्थायी सूचना बोर्ड तक नहीं है, जिससे आने वाले लोगों को इस स्थान की सही जानकारी नहीं मिल पाती। पैरी नदी का उद्गम: जिले की महत्वपूर्ण पहचान जानकारी के अनुसार पैरी नदी…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। सामुदायिक नेतृत्व और अधिकार-आधारित विकास के लिए कार्यरत संगठन KHOJ ने अपने 20 वर्षों के सफल सफर का उत्सव रायपुर में मनाया। यह कार्यक्रम बीते दो दशकों की उपलब्धियों पर चिंतन करने और आने वाले वर्षों की रणनीति तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में देशभर से सिविल सोसायटी संगठनों, सरकारी प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2005 से KHOJ की यात्रा, संगठनात्मक विकास की प्रक्रिया और भविष्य की रणनीतिक रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य समुदायों के साथ गहरे जुड़ाव को मजबूत…