Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद टाइगर रिज़र्व के कोर वन्यप्राणी रहवास क्षेत्र और महानदी कैचमेंट क्षेत्र में लगभग 1 लाख वृक्षों की अवैध कटाई कर 106.16 हेक्टेयर (करीब 265 एकड़) वनभूमि पर अतिक्रमण किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम जैतपुरी के 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं और उन्हें बेदखली नोटिस जारी किए गए हैं। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अतिक्रमण क्षेत्र में अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को भी अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 7 वर्ष तक की सजा तथा लोक संपत्ति क्षति…
राधे पटेल / गरियाबंद बालोद।जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा आज राजीव भवन बालोद में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर राजनीतिक लाभ लेने की मंशा रखने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अंबिका मरकाम ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गरियाबंद क्षेत्र में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना गरियाबंद के प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया था। पहला मामला –…
राधे पटेल / गरियाबंद अंबिकापुर शहर से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ‘मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक’ के गोदाम/दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस भीषण आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का लगातार…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद /छुरा – छुरा नगर के वार्ड क्रमांक 12, झूलेलाल पारा निवासी गंगा ध्रुव का पैतृक संपत्ति विवाद अब राजस्व तंत्र पर सीधे सवाल खड़े कर रहा है। गंगा ध्रुव ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार सतरूपा साहू और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अंजली खलखो की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें उनके वैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया गया और वे वर्षों से न्याय के लिए भटकती रही हैं। क्या है पूरा मामला? मामले के अनुसार, वर्ष 2021 में माता-पिता के निधन के बाद परिवार की लगभग 7 एकड़ पैतृक कृषि भूमि, जिसमें खसरा नंबर 139/1 एवं 118 शामिल हैं, कच्चा मकान…
राधे पटेल / गरियाबंद मुंबई, 22 अप्रैल, 2026 – मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला संकल्प रैली’ के दौरान एक साधारण महिला का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला ने अपने बच्चे को स्कूल से लेने जाते समय अपना संयम खो दिया और सीधे महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के सामने विरोध जताया। महिला का यह आक्रोश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह मंत्री और पुलिस कर्मियों को फटकार लगाती नजर आ रही है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्राम इंदागांव में पारंपरिक संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भव्य मड़ई मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के झांकर, पुजारी, बैगा, सिरहा सहित देवी-देवताओं का आगमन हुआ। पूरे आयोजन स्थल में धार्मिक वातावरण और लोक आस्था की गूंज रही। मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मड़ई महोत्सव का आनंद लिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, सरपंच श्रीमती गुरवारी ध्रुव,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में प्रदेश के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा से पहले केंद्र का अवलोकन अनिवार्य जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करने की सलाह दी गई…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । हर वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के महत्व को समझाने…
राधे पटेल / गरियाबंद श्रीनगर/पहलगाम।पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस नरसंहार की पहली बरसी पर पूरे देश में शोक, संवेदना और श्रद्धांजलि का माहौल है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। आज भी उस काले दिन की यादें पीड़ित परिवारों और देशवासियों के दिलों में गहरे जख्म छोड़ जाती हैं। बरसी के मौके पर पूरे जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद संवेदनशील…