Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में पशु के प्रति क्रूरता और अश्लील अप्राकृतिक कृत्य के मामले में भखारा पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धमतरी पुलिस द्वारा हाल के समय में विभिन्न मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। (Janta Se Rishta) मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाना भखारा पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी राजु गनीर उर्फ…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में सनसनी फैल गई जब कोड़ोहरदी मोड़ के पास जंगल में एक संदिग्ध लाश मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और गरियाबंद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हाल के महीनों में देश के कई हिस्सों में जंगल क्षेत्रों से संदिग्ध शव मिलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे ऐसे मामलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। डोंगरीगांव बीट के कक्ष क्रमांक 563 में मेन रोड 130C से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के टोरीभुइ गांव में रहने वाले कमार जनजाति के परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। बेगरपाला ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले टोरिभुई गांव का है, जहां करीब एक महीने पहले लगभग 27 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए 15 से अधिक परिवारों के घरों को तहस-नहस कर दिया। पीड़ितों में दुल्लू राम कमार, मंगल कमार समेत 15 कमार और जनजाति परिवार शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद वन विभाग ने सिर्फ 3000 रुपये और 50 किलो चावल देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली,…
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” को प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए धमतरी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने स्पष्ट कहा कि “सुशासन तिहार” केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों से प्राप्त…
राधे पटेल / गरियाबंद बढ़ती पुलिस कार्रवाई और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता दंतेवाड़ा/एटापाका। नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे एंटी-माओवादी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को एक महिला माओवादी कैडर ने एटापाका पुलिस कैंप पहुंचकर आत्मसमर्पण करते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाली महिला की पहचान पोडियम लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह डीकेएसजेडसी के अंतर्गत 2nd CRC, PLGA बटालियन की सदस्य बताई जा रही है। लक्ष्मी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) पंकज मीणा…
राधे पटेल / गरियाबंद 77 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने की थी तैयारी; ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई महासमुंद/कोमाखान। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एंबुलेंस, पायलटिंग…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर (गरियाबंद): देवभोग रोड स्थित प्रसिद्ध व्यावसायिक संस्थान आरती ऑटो पार्ट्स एवं पटेल रिपेयरिंग वाशिंग सेंटर द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आयोजित ‘बम्पर धमाका ऑफर’ का बहुप्रतीक्षित लकी ड्रॉ आगामी 11 मई 2026, दिन सोमवार को आयोजित होने जा रहा है। शाम 04:00 बजे से एच.पी. पेट्रोल पंप के पास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग्यशाली विजेताओं का चुनाव किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण: समारोह की भव्यता को बढ़ाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत के निम्नलिखित दिग्गज उपस्थित रहेंगे: मान. जनक राम ध्रुव जी (विधायक, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र) मान.…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जनपद पंचायत कार्यालय के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घायल पिता-पुत्र ग्राम गुजरा के निवासी हैं, जो घरेलू सामान खरीदने के लिए गरियाबंद आए हुए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे जनपद पंचायत कार्यालय के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति में आ रही एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक…
Radhe Patel / Gariyaband Devbhog: The Bharatiya Janata Party (BJP) has announced the new executive committee of its Scheduled Caste Morcha in Devbhog Mandal, assigning important responsibilities to active grassroots workers as part of its organizational strengthening efforts. In this regard, Gajanan Kashyap, a resident of Girsul village, has been appointed as the Vice President of BJP Scheduled Caste Morcha Devbhog Mandal. His appointment has created a wave of Happy and enthusiasm among party workers, supporters, and local residents. Gajanan Kashyap has been actively associated with the BJP and various social activities for a long time. He has consistently participated…
राधे पटेल / गरियाबंद “18 महीने से ठप पड़े विकास कार्य”, जनपद परिसर में धरने पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि, उग्र आंदोलन की चेतावनी गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार जहां “सुशासन तिहार 2026” के जरिए गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने का दावा कर रही है, वहीं देवभोग ब्लॉक में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला। ब्लॉक मुख्यालय मांडागांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए 53 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने जनपद पंचायत परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन पर विकास कार्यों की अनदेखी, फाइलों…