Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद “जूता-चप्पल की भाषा” टिप्पणी पर सुशासन तिहार के बहिष्कार का ऐलान, प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी गरियाबंद/छुरा। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के बीच अब एक नया विवाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में गर्मी पैदा कर रहा है। राजिम विधायक रोहित साहू के कथित “पटवारियों से जूता-चप्पल की भाषा में बात करनी पड़ेगी” बयान ने राजस्व अमले में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। बयान सामने आने के बाद तहसील पटवारी संघ छुरा खुलकर विरोध में उतर आया है और सुशासन तिहार के सभी कार्यक्रमों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। यह मामला अब…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में पिछले कई हफ्तों से खाली पड़ी जनपद CEO की कुर्सी आखिरकार भर दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अब जितेश कुमार गजभिये ने मैनपुर जनपद CEO का प्रभार संभाल लिया है। लंबे समय से जनपद पंचायत में स्थायी CEO नहीं होने के कारण कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। पंचायत स्तर के कई मामलों, विकास कार्यों और ग्रामीण योजनाओं की फाइलें लंबित पड़ी थीं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर तौरेंगा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन समस्या निवारण शिविर में जा रही सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) की सरकारी गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चोट नहीं आई। सहायक आयुक्त की गाड़ी ग्राम अमलीपदर नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनजान पिकअप वाहन क्रमांक OD08AA 0113…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर नावापारा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में एक ओर जहां प्रशासन अपनी योजनाओं और त्वरित समाधान की उपलब्धियां गिना रहा था, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में खाली पड़ी कुर्सियां कई सवाल खड़े करती नजर आईं। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि सुशासन तिहार का आयोजन कब और कहां किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंचने से प्रशासन के प्रचार-प्रसार व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके, एसपी निखिल चंद्राकर, वन विभाग…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | जिले के मैनपुर से तौरेंगा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अशोक लेलैंड कंपनी की एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप में अदरक, लहसुन और प्याज भरा हुआ था। यह वाहन रायपुर से देवभोग मुखीगुड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मैनपुर-तौरेंगा मार्ग के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। सड़क काफी संकरी होने के कारण सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पाण्डुका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। करीब 1 लाख रुपये का गांजा जब्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार: आरोपी के पास से 1 किलो 952 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 97,600 रुपये बताई गई साथ ही एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल (10,000 रुपये) भी जब्त किया गया👉 कुल जब्ती की राशि 1,07,600 रुपये आंकी…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से दो बसों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया। हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई दो बसें इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्रकार, सुरेन्द्र सोनटेके, राधेश्याम सोनवानी सहित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर मौजूद रहे। 👉 सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा को सुखद और मंगलमय होने…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | फिंगेश्वर ग्राम बिजली में बुधवार को एक चलती ट्रक में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया। स्थिति तब और भयावह हो गई, जब ट्रक के टायर और डीजल टंकी में एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक कुरूद से कुंडेल धान संग्रहण केंद्र की ओर धान लोडिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में वाहन से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने चालक को सतर्क करने की…
राधे पटेल / गरियाबंद दाल्को बांध के पास बेशकीमती पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी रामानुजगंज सागवान जंगल कटाई का गंभीर मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है। दाल्को बांध के समीप स्थित सागवान के हरे-भरे जंगलों में अवैध कटाई की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पौधारोपण के बाद नहीं हुई निगरानी जानकारी के अनुसार, इन जंगलों में लाखों-करोड़ों रुपए की लागत से सागवान के पौधे लगाए गए थे। लेकिन उचित देखरेख और निगरानी के अभाव में ये पेड़ अब कटाई का शिकार हो रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद रामानुजगंज सागवान जंगल कटाई के दौरान वन…
राधे पटेल / गरियाबंद देर रात पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदे बालोद ट्रेन हादसा के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक प्रेमी युगल ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास का है। मौके पर ही हुई दोनों की मौत दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF)…