राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में पशु के प्रति क्रूरता और अश्लील अप्राकृतिक कृत्य के मामले में भखारा पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धमतरी पुलिस द्वारा हाल के समय में विभिन्न मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। (Janta Se Rishta)
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाना भखारा पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भखारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। (dhamtari.gov.in)


