Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयबा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां गांव में अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। पूरे गांव में भक्ति गीतों और हरिनाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रातभर चले हरिनाम संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु झूम उठे। मृदंग, झांझ और ढोल की थाप पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। आयोजन के दौरान विशाल भंडारा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के भैसातरा गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना राजिम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर खेत में धान से जुड़ा कार्य करने जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक भीषण गर्मी और इंजन के अधिक गर्म…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। गांव में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे-130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर के देवभोग रोड स्थित आरती ऑटो पार्ट्स एवं पटेल रिपेयरिंग वाशिंग सेंटर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘बम्पर धमाका ऑफर’ का लकी ड्रा कार्यक्रम सोमवार को बड़े उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का आयोजन एच.पी. पेट्रोल पंप के पास देवभोग रोड मैनपुर में किया गया, जहां शाम 4 बजे से लकी ड्रा प्रक्रिया शुरू हुई। आयोजकों द्वारा सभी कूपन जनता और अतिथियों के सामने पारदर्शी तरीके से निकाले गए। लकी ड्रा के मुख्य विजेता 🥇 प्रथम पुरस्कार –…
गरियाबंद-मैनपुर मार्ग पर बड़ा हादसा: धवलपुर पुलिस कैंप के पास जायलो कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर घायल
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद से मैनपुर आ रही एक तेज रफ्तार जायलो कार सोमवार को अनियंत्रित होकर धवलपुर पुलिस कैंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जायलो कार में सवार सभी लोग मैनपुर कला के निवासी हैं और किसी निजी कार्य से गरियाबंद गए हुए थे। वापस लौटते समय धवलपुर पुलिस कैंप के समीप अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया, जिससे कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव ने बड़ा बदलाव ला दिया है। Bharatiya Janata Party (BJP) ने राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 294 में से 207 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री बन गए हैं। करीब 15 वर्षों तक सत्ता में रही Trinamool Congress (TMC) इस चुनाव में केवल 80 सीटों पर सिमट गई। Mamata Banerjee को यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। BJP की जीत क्यों बनी ऐतिहासिक? राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बंगाल में BJP की यह…
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir ने “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ पर भारत को लेकर कड़ा बयान दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य बयानबाज़ी तेज हो गई है। पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Asim Munir ने कहा कि यदि भविष्य में भारत की ओर से कोई “मिसएडवेंचर” किया गया, तो उसका जवाब “बहुत व्यापक, खतरनाक और दर्दनाक” होगा। क्या है “ऑपरेशन सिंदूर”? साल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे ग्राम बिरीघाट में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां पिछले लगभग 4 वर्षों से पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य की आधे से अधिक राशि का आहरण पहले ही किया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक भवन पूर्ण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओडिसा सीमा क्षेत्र के कई गांवों में यही स्थिति देखने को मिल रही है, जहां निर्माण कार्य…
राधे पटेल / गरियाबंद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम कोरजा (बारटोला) में डोंगरीटोला वन विभाग द्वारा मकान तोड़े जाने से प्रभावित परिवारों से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं और हालात की जानकारी ली। वन भूमि और विस्थापन से जुड़े मामलों में विभिन्न राज्यों में भी मुआवजा और पुनर्वास को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने विस्थापन और आश्रय को लेकर अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजा एवं वैकल्पिक आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ एक लेखापाल के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो नगर पंचायत सीएमओ के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बताया जा रहा है। हाल के समय में विभिन्न नगर निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विवाद के मामले भी सामने आते रहे हैं। जानकारी के अनुसार 7 मई को नगर पंचायत कार्यालय में पुराने पेमेंट को लेकर चर्चा चल रही थी। बताया जा रहा है कि पालिका सीएमओ के केबिन में…