Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले में मंगलवार को मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम कंसिघी से सुशासन तिहार कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान छुरा रोड स्थित कचना धुरवा के पास सड़क दुर्घटना में दो राहगीर गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। घटना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत इंदागांव में स्वास्थ्य, सड़क, बैंकिंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रस्तावित शांतिपूर्ण चक्का जाम एवं जनआंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम इंदागांव के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। मांगों के निराकरण को लेकर ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन और चक्का जाम की तैयारी की जा रही थी। इसी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर वन मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर तौरेंगा परिक्षेत्र के जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। आग तेजी से जंगल के अंदर फैलती जा रही है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय में बैठे हुए हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो रात भर में पूरा जंगल खाक हो जाएगा। आग की लपटें लगातार बढ़ रही हैं और जंगल के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं। सूखे पत्ते और तेज गर्म हवाओं के कारण आग और तेजी से फैल रही है। तौरेंगा के अधिकारी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | तहसील मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत आमदी (द) में विगत दिनों विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक के उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले में डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल ने डायल-112 कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और हर आपात कॉल पर तत्काल कार्रवाई करने की समझाइश दी। एडिशनल एसपी ने कहा कि डायल-112 केवल एक सेवा नहीं बल्कि आम लोगों के भरोसे और सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी के घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गरियाबंद जिले को डायल-112 सेवा के तहत 8 नई आधुनिक वाहनों की सौगात मिली है। इससे पहले जिले में केवल 2 वाहन संचालित हो रहे थे, लेकिन अब कुल 10 वाहन जिलेभर में लोगों की सुरक्षा और आपात सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। नई डायल-112 वाहनों के जुड़ने से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में तेजी आएगी और ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। इन वाहनों में आधुनिक तकनीक, जीपीएस ट्रैकिंग, हाई क्वालिटी कैमरे तथा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरी में सोमवार दोपहर के समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब उदंती-सीतानदी अभयारण्य के उपनिदेशक एवं DFO वरुण जैन अपनी टीम के साथ अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम ग्रामीणों द्वारा झूमा – झटकी । घटना के बाद तत्काल सिहावा पुलिस को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। जानकारी के अनुसार उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लंबे समय से जंगल की कटाई कर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। वन विभाग की जांच…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद अभनपुर / कुर्रा दिनांक 16 मई 2026 को अभनपुर राज के अंतर्गत ग्राम कुर्रा में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में अनेक राज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्त्व प्रदान किया। विभिन्न राजों के पदाधिकारियों का हुआ आगमन इस त्रैमासिक बैठक में दूर-दूर से पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। राजिम राज से अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल जी अपने पदाधिकारीगण सहित पधारे। रायपुर राज से अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी अपने पदाधिकारीगण के साथ उपस्थित रहे। बारना राज से…

Read More

 आईएमएफ की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा, रुपये की गिरावट और सांख्यिकीय संशोधन बने मुख्य कारण नई दिल्ली | मई 2026 राधे पटेल / गरियाबंद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अप्रैल 2026 की विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट (World Economic Outlook) ने एक ऐसी खबर दी है जिसने भारत की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत, जो कुछ समय पूर्व दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त कर चुका था, अब वैश्विक जीडीपी रैंकिंग में खिसककर छठे स्थान पर आ गया है। क्या है पूरा मामला? अप्रैल 2025 में भारत ने जापान को…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की कार्रवाई अब गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। ओडिशा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग जलंधर यादव के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या किसी बेगुनाह बुजुर्ग को इस तरह रातभर हिरासत में रखकर पीटना कानून का हिस्सा है? क्या यही है वन विभाग की न्याय व्यवस्था? क्या कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों को किसी भी ग्रामीण के साथ अमानवीय व्यवहार करने की खुली छूट मिल गई है? इन्हीं सवालों के…

Read More