राधे पटेल / गरियाबंदगरियाबंद | तहसील मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत आमदी (द) में विगत दिनों विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक के उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एग्रीटेक एवं पीएम किसान योजना में नवीन पंजीयन सहित कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी किसानों के बीच संवाद किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने एवं लागत कम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमदी (द) के सरपंच आत्माराम ध्रुव, केवीके की वैज्ञानिक ज्योति रमा, डॉ. खुशबू साहू, सहकारी समिति प्रबंधक आमदी मनोज कुमार साहू, एसएडीओ मनोज कुमार अटल, आरएईओ सतीश कुमार सोम सहित ग्राम के कृषकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


