Author: Radheshyam Patel
RADHE PATEL / GARIYABAND भारत में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है — “Cockroach Janta Party” यानी CJP। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ व्यंग्यात्मक आंदोलन बन चुका है। कुछ ही दिनों में इसने Instagram और X (Twitter) पर लाखों फॉलोअर्स जुटाकर देशभर में चर्चा छेड़ दी है। कैसे हुई शुरुआत? कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के युवक ने की। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान Chief Justice Surya Kant की एक टिप्पणी के…
NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: Telegram चैनलों पर शिकंजा, शिक्षा मंत्री की हाई-लेवल बैठक से मचा हड़कंप
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कथित पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर Telegram चैनलों पर पेपर लीक से जुड़े संदेश वायरल होने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने बुधवार को एक हाई-लेवल बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों, NTA अधिकारियों और टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने और फर्जी “पेपर लीक” नेटवर्क पर कार्रवाई को लेकर…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बसे राजीव गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी कमार जनजाति के ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे तेज धूप में गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव एवं कुल्हाड़ीघाट के सरपंच…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर नए पुलिस जांच नाका निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रस्तावित जांच नाका मैनपुर से लगभग 08 किलोमीटर दूर ग्राम झरियाबहारा में स्थापित किया जाएगा, जहां ग्राम पंचायत द्वारा भूमि की मंजूरी भी दे दी गई है। इसी कड़ी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी (TI) शिवशंकर हुर्रा, एसडीओपी ओमप्रकाश कुजूर, तहसीलदार सुशील कुमार भोई एवं अन्य…
RADHE PATEL / GARIYABAND गरियाबंद। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और क्विक कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते दखल के विरोध में बुधवार को गरियाबंद जिले के दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हुए अपनी मेडिकल दुकानें बंद रखीं। जिलेभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता एकजुट होकर सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। गरियाबंद जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केमिस्ट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम अपर…
RADHE PATEL / GARIYABAND गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर बोतल और जर्किन में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच गरियाबंद जिले से एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां एक युवक ने नियम तोड़ने के बजाय ऐसा देसी जुगाड़ निकाला कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गरियाबंद-रायपुर रोड स्थित शांति फ़्यूल्स पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। मंगलवार को अचानक पेट्रोल पंप परिसर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची। ट्रॉली…
RADHE PATEL / GARIYABAND मध्य प्रदेश में बुधवार को दवा दुकानों पर ताले लटक गए। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर प्रदेशभर के 41 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। राजधानी भोपाल में भी इस हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला, जहां करीब 6 हजार मेडिकल दुकानें बंद रहीं। यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री और नए ड्रग नियमों के विरोध में की गई। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां बिना मजबूत नियामक व्यवस्था के दवाइयों की बिक्री कर रही हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। भोपाल, इंदौर,…
RADHE PATEL / GARIYABAND भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। इटली दौरे के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को भारतीय “Melody” टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद “Melodi” मीम्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। दरअसल, “Melodi” शब्द सोशल मीडिया यूजर्स ने मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर बनाया है। पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान दोनों नेताओं…
RADHE PATEL / GARIYABAND भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी के दावे विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारी ने दावा किया कि उनकी सेना ने भारत के दो एयरबेस पर मिसाइल हमला किया, लेकिन जांच में सामने आया कि जिन एयरबेस का नाम लिया गया, वे वास्तव में मौजूद ही नहीं हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना और मजाक उड़ाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारी ने “राजौरी एयरबेस” और “ममून एयरबेस” पर फतह-1 मिसाइल से हमला करने का दावा किया था। हालांकि…
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हेमलता सिन्हा ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनावों में किए गए भारी खर्च की भरपाई आम जनता पर टैैक्स और महंगाई बढ़ाकर कर रही है। हेमलता सिन्हा ने कहा कि आज देश में खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर घरेलू जरूरत के लगभग हर सामान के दाम बढ़ चुके हैं। गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर…