गरियाबंद। जिले में नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए संचालित एकीकृत नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र अब नई जिंदगी की उम्मीद बनकर सामने आ रहा है। डाकबंगला वार्ड क्रमांक 08, जनपद पंचायत गरियाबंद के पीछे संचालित इस केन्द्र में नशे से पीड़ित व्यक्तियों को 30 दिवस का निःशुल्क पुनर्वास एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से संचालित इस केन्द्र से अब तक जिले के 273 हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है।



