गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो वाहन नेशनल हाईवे 130 सी पर उदंती पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर अचानक फट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
घटना के समय तहसीलदार अजय चंद्रवंशी वाहन में सवार नहीं थे। जानकारी के अनुसार वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। हादसे के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन का टायर फटना बताया जा रहा है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।





