राधे पटेल / गरियाबंद
मैनपुर के देवभोग रोड स्थित आरती ऑटो पार्ट्स एवं पटेल रिपेयरिंग वाशिंग सेंटर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘बम्पर धमाका ऑफर’ का लकी ड्रा कार्यक्रम सोमवार को बड़े उत्साह और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का आयोजन एच.पी. पेट्रोल पंप के पास देवभोग रोड मैनपुर में किया गया, जहां शाम 4 बजे से लकी ड्रा प्रक्रिया शुरू हुई। आयोजकों द्वारा सभी कूपन जनता और अतिथियों के सामने पारदर्शी तरीके से निकाले गए।
लकी ड्रा के मुख्य विजेता
🥇 प्रथम पुरस्कार – HF Deluxe 100 बाइक
विजेता – नीतू ध्रुव, मैनपुर
🥈 द्वितीय पुरस्कार – फ्रिज
विजेता – राहुल नागेश, जाड़ापदर
🥉 तृतीय पुरस्कार – स्मार्टफोन
विजेता – मोहन पटेल, हल्दीभाटा
सांत्वना पुरस्कार विजेताओं के नाम
सुनील पटेल (हल्दीभाटा), रतन कुमार ध्रुव, चुंबन पटेल, विशाल पाण्डेय, दुलेश नेताम, योगेश कमरू, पुरुषोत्तम निषाद, तिलोप पटेल, सुशील सिन्हा, सूरज साहू, दीपक सिन्हा, रामभुवन मरकाम, लोकेश यादव, नरेंद्र पटेल, ओम प्रकाश चौहान, ओंकार नेता, नंदलाल सांडे, योगेश यादव, गज्जू नेगी एवं दुलेश्वर नेताम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, कांग्रेस एवं भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्राहकों और व्यापारियों के बीच विश्वास बढ़ाने वाला आयोजन बताया।
संस्थान के संचालक आर्यन पटेल ने कहा कि ग्राहकों के सहयोग और विश्वास के कारण ही यह आयोजन सफल हो पाया। उन्होंने सभी ग्राहकों, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार मिलते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।





