राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद से मैनपुर आ रही एक तेज रफ्तार जायलो कार सोमवार को अनियंत्रित होकर धवलपुर पुलिस कैंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जायलो कार में सवार सभी लोग मैनपुर कला के निवासी हैं और किसी निजी कार्य से गरियाबंद गए हुए थे। वापस लौटते समय धवलपुर पुलिस कैंप के समीप अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया, जिससे कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है। वहीं कार में सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।





