राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिला प्राथमिक परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया, जिसमें भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, डोहेल की छात्रा कु. वर्षा नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है।
वर्षा नेताम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित पढ़ाई का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्षा ने बताया कि वह आगे चलकर जज बनना चाहती हैं और इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत कर रही हैं। प्रारंभिक कक्षाओं से ही वह एक होनहार और मेधावी छात्रा रही हैं।
वर्षा के पिता मनमोहन नेताम पेशे से मीडिया कर्मी हैं, जबकि उनकी माता लक्ष्मी देवी नेताम गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता पर दोनों ने खुशी जाहिर

करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर मो. अख्तर खान, प्राचार्य मिताली दास सहित पूरे स्टाफ ने वर्षा नेताम को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


