Author: Radheshyam Patel
कोसमी के जंगल में बेशकीमती सरई के पेड़ काटे जाने की ग्रामीणों ने दी जानकारी; रेंजर बोले—मौके पर स्टाफ भेजकर कराएंगे जांच राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जंगलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यदि जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई होती है, तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सामान्य वनमंडल के नवागढ़ परिक्षेत्र अंतर्गत कोसमी के कक्ष क्रमांक 701/2 में बेशकीमती साल (सरई) के पेड़ों की कटाई की सूचना सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में अवैध कटाई और नियमित गश्त की…
गवरमुड के पास पुलिया के नजदीक मिला नक्सली सामग्री का डंप; 2.5 किलो का टिफिन बम और चार UBGL राउंड मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किए गए राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के वनांचलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 65वीं बटालियन CRPF और गरियाबंद जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल्हाड़ीघाट, कठवा और गवरमुड के जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री और अन्य संदिग्ध नक्सली सामग्री बरामद की है। 65वीं बटालियन की ओर से 18 अक्टूबर 2026…
करका में गर्डलिंग के शिकार 3,500 पेड़ों को बचाने कर्नाटक से आएंगे ‘ट्री डॉक्टर’ विजय निशांत; करेंगे वैज्ञानिक सर्जरी राधे पटेल / गरियाबंद ड्रोन और इसरो सैटेलाइट सर्वे से हुआ खुलासा: 22 से बढ़कर 102.47 हेक्टेयर में फैला अवैध अतिक्रमण अमले में 65% पद रिक्त और जानलेवा हमलों के बावजूद विभाग ने 1,000 हेक्टेयर वन भूमि कराई मुक्त साल, बीजा और तेंदू के पेड़ों की छाल छीलकर सुखाने की साजिश, अब ब्रिज ग्राफ्टिंग से बचाने की तैयारी गरियाबंद / धमतरी- महानदी के उद्गम क्षेत्र में स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) के अंतर्गत करका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनों की…
पहले भारी बारिश और बाढ़ ने पहुंचाया नुकसान, अब कीटों के प्रकोप से दोहरी मार झेल रहे किसान; खरीफ की फसल बचाने की जद्दोजहद जारी राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर । खरीफ सीजन में धान की फसल पर कीटों के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले मानसून की भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण फसलों को नुकसान झेलना पड़ा, अब जब धान में बाली लगाने लगी है वहीं अब कीटों के हमले से धान की फसल प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसानों के सामने अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल…
भवानी बीकानेर और गुजराती स्वीट्स से लिए गए नमूने, फल विक्रेताओं और स्ट्रीट फूड वेंडरों को भी खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट और मानक गुणवत्ता से संबंधित आशंकाओं के आधार पर दो दुकानों से कुंदा के नमूने लेकर जांच के लिए…
क्रेडा ने दी सौर संयंत्रों की कार्यशीलता की जानकारी, जिले के 38 गांवों में 107 संयंत्र स्थापित; बैटरियों के बैकअप और बिजली के निर्धारित उपयोग पर जोर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के वनांचल क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 3,907 परिवारों को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग के अनुसार, जिले के 38 गांवों में कुल 107 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी…
10 अक्टूबर को बाल गोपाल अस्पताल से हुआ था लापता, सफेद ईको वैन में ले जाने की बताई कहानी; अभनपुर के पास पैदल जाते समय परिचित ने पहचाना, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम धवलपुर निवासी पीतम यादव (पिता चैतुराम यादव) करीब 10 दिन बाद घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा है। वह 7 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बाल गोपाल अस्पताल से लापता हुआ था। परिजनों के अनुसार, युवक के मिलने के बाद उसने अपहरण, बंधक बनाए जाने और मारपीट की जो कहानी बताई है,…
फिजिकल वेरिफिकेशन ऐप में पॉलीगॉन बनाने की अनिवार्यता से बढ़ी परेशानी, खेतों में खड़ी है तैयार फसल; प्रशासन ने नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए की कार्रवाई राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर अनुभाग में फसल गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे में देरी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूरा नहीं करने वाले संबंधित पटवारियों के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी मैनपुर ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता से जुड़ा मामला माना है। वहीं, पटवारियों की ओर से…
सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के 128 गांवों का जनसैलाब उमड़ा, विस्थापन और बैरिकेडिंग का विरोध; विधायक अंबिका मरकाम बोलीं— ‘यह सैद्धांतिक लड़ाई है, लड़ना होगा’ राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में आज आयोजित महाग्राम सभा में आदिवासियों ने जल, जंगल और जमीन पर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के धमतरी और राजापड़ाव अंचल के 128 गांवों एवं पारा-टोलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सभा में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, सभा में करीब 5 हजार महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पहुंचे।…
प्रबंधन को पहले दिया था अल्टीमेटम, समाधान नहीं होने का आरोप; पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग राधे पटेल / गरियाबंद देवभोग। पंडित श्यामशंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलेज प्रबंधन को दिन पहले अल्टीमेटम देने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को…