Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद नारायणपुर। सुशासन का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होता है, जब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए त्वरित शिकायत निवारण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बिंजली का एक ताजा मामला इसकी कार्यकुशलता का उदाहरण बन गया है, जहां एक शिकायत पर मात्र 24 घंटे के भीतर ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया गया। नलकूप खनन के बाद कीचड़…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेशभर के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर संगठन को निष्पक्ष, सक्रिय और पत्रकार हितैषी बनाने का…
राधे पटेल / गरियाबंद बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ में कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में किसानों की सोच तेजी से बदल रही है। कृषि विभाग और शासन की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किसान अब पारंपरिक तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे न केवल रोपाई का समय कम हो रहा है, बल्कि खेती की लागत में भी कमी आ रही है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी मजबूत हुई है। वर्तमान खरीफ सीजन में विकासखंड पलारी के ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील किसान लेखराम साहू और बहोरन साहू…
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को इस वर्ष द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिलेगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्र हितग्राहियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक धमतरी जिले से तीर्थयात्रियों का दल गुजरात स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों द्वारिका धाम, सोमनाथ मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर रवाना होगा। इस यात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत किया जा रहा है।…
राधे पटेल | मैनपुर मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ग्राम नदीपारा, मैनपुर खुर्द में घर के समीप दिखाई दिए इस दुर्लभ जीव को संयुक्त वन अमले ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पैंगोलिन विश्व के सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारी जीवों में शामिल है और इसकी सुरक्षा वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्राम नदीपारा निवासी पुष्पराज पांडे (18 वर्ष), साधुराम पांडे (52 वर्ष), गेंदराज पांडे (15 वर्ष),…
राधे पटेल | गरियाबंद उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के रिसगांव परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी आरोपी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया स्थित आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 158 में साल, बीजा एवं अन्य प्रजातियों के हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर वन भूमि पर कब्जा कर खेती की तैयारी कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज…
एनसीईटी, नीट और बी.फार्मा में सफलता पर देवराज ध्रुव हुए सम्मानित राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के होनहार विद्यार्थी देवराज ध्रुव ने एक साथ एनसीईटी (NCET), नीट (NEET) और बी.फार्मा प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान जिले के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री उइके ने देवराज…
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर बी.एस. उइके ने चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों की सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया। कलेक्टर श्री उइके ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें…
राधे पटेल | मैनपुर छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कवियों का होगा कविता पाठ, विधायक जनक ध्रुव होंगे मुख्य अतिथि मैनपुर। मैनपुर तहसील मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाठीगढ़ में 23 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय रामाधार शर्मा एवं स्वर्गीय विमला शर्मा की स्मृति में उनके सुपुत्र संजय शर्मा (रायपुर) द्वारा बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। भाठीगढ़ मैनपुर विकासखंड का एक प्रमुख ग्राम है। संस्था के शिक्षक यशवंत बघेल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 23 जुलाई…
राधे पटेल | मैनपुर मैनपुर। बारिश के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा आवश्यक दवाइयों के उचित प्रबंधन को लेकर आज मैनपुर में एमटी मितानिन ब्लॉक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की मितानिनों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की। बैठक में जिला समन्वयक चंद्रकांता साहू ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु में मलेरिया, डायरिया, डेंगू, वायरल बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में मितानिनों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने…
About Us

Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
Mobile: +91 79874 78036
Address:
Tehsil & Police Station – Mainpur,
District – Gariaband, Chhattisgarh
Important Pages
Most Popular
© 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.