Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल | मैनपुर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई   मैनपुर। देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच सोमवार को संयुक्त छात्र संघ मैनपुर ने भी अपनी आवाज बुलंद की। छात्र संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र एसडीएम कार्यालय मैनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। हाल के दिनों में देशभर में परीक्षा प्रणाली और शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन तेज हुए हैं।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद | ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री प्रखर चंद्राकर ने फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुरसाबांधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित बायोगैस प्लांट, गौठान परिसर एवं व्यायाम केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार परवेज हनफी ने बायोगैस प्लांट की कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन प्रक्रिया तथा तकनीकी व्यवस्था की जानकारी दी। इस…

Read More

राधे पटेल | मैनपुर सरपंच, पंच, वार्ड पंच और कोटवारों को सौंपी जिम्मेदारी, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल थाना मैनपुर को सूचना देने की अपील   मैनपुर | गरियाबंद जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर मैनपुर थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी (टीआई) सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने थाना परिसर में सरपंच, पंच, वार्ड पंच एवं कोटवारों की बैठक लेकर अभियान की रूपरेखा समझाई और सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  कुल्हाड़ीघाट-राजाखरियार मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुल बनने के बाद भी कीचड़ और गड्ढों से नहीं मिली राहत मैनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से कुल्हाड़ीघाट और राजाखरियार जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करीब छह माह पूर्व 19 लाख 81 हजार रुपये की लागत से कराए गए सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क के अलावा इसी मार्ग पर करीब 10 मीटर अतिरिक्त सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों से उखड़ने लगी है।…

Read More

वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव, एसडीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग राधे पटेल | मैनपुर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुहामेटा के आश्रित ग्राम कोनारी की ग्रामसभा ने वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन (Community Forest Resource – CFR) अधिकार प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामसभा द्वारा तैयार दावा पत्र को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अध्यक्ष, अनुविभाग स्तरीय वन अधिकार समिति, मैनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के दावों की प्रक्रिया ग्रामसभा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गौरघाट और छुईया के बीट क्रमांक 995 के समीप सामान्य वन मंडल से लगे जंगल में एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घबराया लगभग तीन – चार साल का  हिरण भागते-भागते छुईया की शासकीय आवास कॉलोनी के पीछे स्थित तालाब में कूद गया। कुत्तों का झुंड काफी देर तक तालाब के आसपास डटा रहा, जिससे हिरण बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी दौरान सुबह टहलने निकले और आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर तालाब में छिपे हिरण पर…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद।सामान्य वन मंडल गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले धवलपुर के जंगलों में लगी भीषण आग के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गए दो नन्हे हिरण अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। लगभग साढ़े तीन महीने के हो चुके ये दोनों शावक अब पहले से काफी चंचल, सक्रिय और शरारती हो गए हैं। वन विभाग की सतर्क देखरेख और नियमित देखभाल के कारण इनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। वर्तमान में दोनों हिरण शावकों को उत्तर उदंती परिक्षेत्र के सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर सेंटर में रखा गया है, जिसे स्थानीय लोग आम बोलचाल की भाषा में “चीतल बाड़ा”…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इंदागांव बफर परिक्षेत्र में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक घायल चौसिंगा (फोर हॉर्न्ड एंटीलोप) की जान बच गई। धुरवागुड़ी के समीप जंगली कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए इस दुर्लभ वन्यजीव का वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक बचाव कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। घायल चौसिंगा की सूचना गरियाबंद पुलिस के एक उपनिरीक्षक द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही इंदागांव बफर परिक्षेत्र के रेंजर सुशील…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुर से गौरघाट पैरी नदी के पास  मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर पूरी तरह शरीर से अलग हो गया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अभनपुर से गरियाबंद होते हुए ओडिशा की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है।  युवक अपनी बाइक से मैनपुर की ओर आ रहा था, तभी गौरघाट पैरी नदी के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन पर उच्च शिक्षा संचालनालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली नई उम्मीद मैनपुर।मैनपुर विकासखंड की तहसील अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपे गए आवेदन के बाद शासन स्तर पर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आवेदन प्राप्त होने के…

Read More