Author: Radheshyam Patel
गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, रंगोली से दिया मतदान का संदेश राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इसी उद्देश्य से गरियाबंद स्थित शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में…
कृषि वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, पोषण वाटिका और कृषि आधारित उद्यम अपनाने के लिए किया प्रेरित राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम कोकड़ी में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिला किसानों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृषि वैज्ञानिकों ने महिलाओं को वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक कृषि, मशरूम उत्पादन और पोषण वाटिका के महत्व की जानकारी देते हुए कृषि आधारित स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित…
पुलिस, श्रम, डाक और बाल संरक्षण विभाग की कार्यप्रणाली से हुईं परिचित; अधिकारियों ने दी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शासकीय सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में बिटिया अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद की 30 बालिकाओं को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराया। इस दौरान छात्राओं ने विभागों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यक्रम कलेक्टर रणबीर शर्मा के…
भालू के हमले में घायल मदन की हालत में सुधार, हाल जानने रायपुर पहुंचे वनकर्मी; तौरेंगा में रातभर गश्त
सहायक संचालक ने वन विश्राम गृह में ली बफर जोन स्टाफ की बैठक, विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद जंगल में बढ़ाई निगरानी राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआनाला के जंगल में दो भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक मदन नेताम (30 वर्ष) की हालत में सुधार होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को तौरेंगा वन विश्राम गृह में सहायक संचालक ने बफर जोन के मैदानी कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर | सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र (जिला धमतरी व गरियाबंद) की रूढ़िगत ग्राम सभाओं के महासंघ ‘जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ के छत्र – छाया तले आगामी 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को एक विशाल महाग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।यह बैठक गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोकड़ी के शासकीय स्कूल के खेल मैदान में सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। ‘जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ ने भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को “संवैधानिक संरक्षक” के रूप में उपस्थित रहने हेतु…
राधे पटेल । गरियाबंद मैनपुर | गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित ग्राम लाटापारा में शिक्षकों की अन्यत्र प्रतिनियुक्ति को लेकर ग्रामीणों और पालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजे जाने से स्थानीय हाई स्कूल की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि विद्यालय में 49 विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब केवल एक शिक्षक के भरोसे है। शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर ग्रामीण एक बार फिर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पास ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ग्रामीणों का…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने के फैसले पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने इस निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग का नाम बदलने से आदिवासी समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। सरकार को पहले समाज के अधिकारों, सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर…
राधे पटेल / गरियाबंद धवलपुर | नवरात्रि पर्व के पावन उपलक्ष्य में नव युवा हिन्दू संगठन ग्राम धवलपुर मातरमाल के तत्वावधान में आज, 14 अक्टूबर 2026 (दिन बुधवार), शाम 6:00 बजे से एक दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता ‘माटी से मंच तक’ का आयोजन श्री राम भरोसा चौक, मातरमाल धवलपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा, संस्कृति और परंपरा को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन रायपुर की जानी-मानी एल्बम अभिनेत्री अनुपमा पांडे करेंगी। विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक नकद पुरस्कार प्रतियोगिता को तीन प्रमुख वर्गों—सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य…
राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। जिले में राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों के लंबित रहने और पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर पूर्व संसदीय सचिव एवं महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेजों की अनिवार्यता गरीब परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने इसे गरीब विरोधी नीति बताते हुए लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। हजारों आवेदन लंबित होने का आरोप विनोद चंद्राकर के अनुसार, जिले में नए राशन…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम धवलपुर निवासी पीतम यादव (पिता चैतुराम यादव) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पीतम यादव 10 अक्टूबर 2026 से राजधानी रायपुर स्थित बाल गोपाल अस्पताल से लापता हैं। उनकी तलाश के लिए परिजन लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीतम यादव के लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार को अब आम लोगों…