Author: Radheshyam Patel
तौरेंगा परिक्षेत्र के जरहीडीह-शोभा जंगल में दिनदहाड़े घटना से ग्रामीणों में दहशत, पंजों के निशान मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन्यजीवों की सक्रियता से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। तौरेंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जरहीडीह और शोभा के समीप सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जंगल किनारे चर रहे एक मवेशी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग ने मौके का निरीक्षण किया और क्षेत्र में बाघ…
9.42 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत भवन के लिए 7.54 लाख जारी, फिर भी निर्माण अधूरा; कुंडेरापानी के बच्चे 2 किमी पैदल चलकर दूसरे गांव में पढ़ने को मजबूर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आश्रित ग्राम कुंडेरापानी में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। यहां सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत प्राथमिक स्कूल का भवन पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। स्थिति यह है कि जिस मैदान में बच्चों को खेलना चाहिए, वहां धान की फसल लहलहा रही है। भवन नहीं होने के कारण गांव…
गरियाबंद में वनांचल के ग्रामीणों की परेशानियों को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, बोले— आदिवासियों को सुरक्षा चाहिए, प्रताड़ना नहीं राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के वनांचल क्षेत्रों में रात के समय आवागमन पर प्रतिबंध और दिन में पुलिस की सघन जांच को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष संजय नेताम ने भाजपा सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर वन विभाग की कार्रवाई और विस्थापन की आशंकाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण आम लोगों को आवागमन में…
मन जागृति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर; नर्सिंग विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली के जरिए दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम गरियाबंद के अंतर्गत जिले में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले जागरूकता सप्ताह के तहत निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर, शपथ समारोह, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम…
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भवानी की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मांग रहे सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद। राधे पटेल / गरियाबंद इंदागांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम इंदागांव में मां भवानी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जा रही है। माता के दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आकर्षक साज-सज्जा के बीच विराजमान मां भवानी की प्रतिमा भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु…
नहरगांव के 55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा पर सरयापानी के जंगल में हमला, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग की टीम ने पहुंचकर दी सहायता राशि। राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के ग्राम नहरगांव में जंगल से पत्ते तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा के पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। गिरधारी विश्वकर्मा सरयापानी के जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे। इसी दौरान कक्ष…
बरसात के बाद निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश; अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत। राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। बरसात के बाद जिले में सड़क, पुल-पुलियों और शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ उनकी गुणवत्ता और समय-सीमा पर भी निगरानी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निर्माणाधीन…
शोभा थाना क्षेत्र के कचना धुर्वा खुसियारबरषा के पास हादसा, आरक्षक नरेश निषाद और चालक प्रकाश निषाद ने तत्परता से की मदद; 108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने की जानकारी राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। सड़क दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े एक बाइक सवार को डायल-112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे शोभा थाना क्षेत्र के कचना धुर्वा खुसियारबरषा के पास हुई। 112 टीम से मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क किनारे घायल अवस्था में…
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार भव्य स्वागत और धार्मिक आयोजनों के साथ हुई। जय स्तंभ चौक पर मां दुर्गा की प्रतिमा के आगमन के दौरान आतिशी रोशनी, रंगीन कंफेटी और बबल इफेक्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, गांधी मैदान की ओर से किए गए इस स्वागत को देखने के लिए चौक पर लोगों की भीड़ जुटी। रविवार को कुम्हारपारा से बाजे-गाजे और डीजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले श्रद्धालु जय स्तंभ चौक पहुंचे। रास्ते में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। चौक पर विशेष स्वागत की…
टंकी के लिए खोदा गड्ढा बना खतरा, मच्छरों के पनपने से बीमारी की आशंका; विभाग बोला—पुराने ठेकेदार से रिकवरी के बाद होगा री-टेंडर राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सरकारी निर्माण कार्यों में देरी का खामियाजा अब आश्रम शाला में रहने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छोटे गोबरा के आश्रित ग्राम बड़े गोबरा स्थित आश्रम शाला में शौचालय का निर्माण करीब 3 से 4 साल बाद भी अधूरा है। शौचालय की टंकी के लिए खोदा गया गड्ढा खुला पड़ा है, जिसमें पानी भरने से बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ओर…