Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इंदागांव (ध्रुवागुड़ी) परिक्षेत्र में पदस्थ एक वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) पर शासकीय पद और वर्दी के नशे में चूर होकर बीच सड़क पर उत्पात मचाने का गंभीर आरोप लगा है। शनिवार देर रात हुई इस घटना में रेंजर ने न केवल एक यात्री बस को बीच रास्ते में रुकवाया, बल्कि महिलाओं और बच्चों के सामने बस चालक के साथ अभद्र और अश्लील गाली-गलौज भी की। विवाद बढ़ने पर जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। घटना के बाद…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 35 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ ओडिशा के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 26 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई 11 जुलाई 2026 को नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, चेक पोस्ट पर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही…
ओडिशा सीमा से लगे गाजीमुड़ा में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, मध्यान्ह भोजन और शौचालय के लिए रोज तय करना पड़ता है एक किलोमीटर का सफर राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही है और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की शिक्षा रैंकिंग में सुधार का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ओडिशा सीमा से लगे दूरस्थ वनांचल ग्राम गाजीमुड़ा की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां प्राथमिक शाला का भवन वर्षों से जर्जर होने के कारण बच्चों की…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले की मैनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी के गुप्त हिस्सों में गांजा छिपाकर ले जा रहे राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 8 किलोग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त दो सुजुकी स्कूटी जब्त की हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर और सौर विद्युतीकृत गांवों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों पुराने और क्षमता खो चुके सोलर पावर प्लांटों के उन्नयन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्रेडा (CREDA) ने पहले चरण में 40 सोलर संयंत्रों के सुधार कार्य को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत पुराने सोलर पैनल, बैटरी बैंक, इनवर्टर तथा कंट्रोल रूम की मरम्मत और आवश्यक उपकरणों का प्रतिस्थापन किया जाएगा। Press Release Gariyaband उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कई गांवों में लगभग 15 से 20 वर्ष पहले स्थापित सोलर पावर प्लांट अब अपनी उपयोगी क्षमता…
राधे पटेल |जगदलपुर विशेष बस्तर जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में मत्स्य विभाग तेजी से काम कर रहा है। मानसून की शुरुआत के साथ जिले में मछलीपालन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। विभाग ने इस वर्ष अब तक 7 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज तैयार कर मत्स्यपालकों और किसानों को उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही जिला अपने 9 करोड़ 50 लाख मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के करीब पहुंच गया है। लक्ष्य के करीब पहुंचा जिला उपसंचालक मत्स्यपालन मोहन राणा ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए जिले में 9.50…
राधे पटेल | धमतरी विशेष तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में धमतरी जिले ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India – QCI) द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के गुणवत्ता मूल्यांकन में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, उद्योगों से बेहतर समन्वय और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की दिशा में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। शिक्षा से लेकर प्लेसमेंट तक हर पैमाने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन QCI द्वारा किए…
राधे पटेल | धमतरी विशेष छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आरक्षित वन क्षेत्र में संरक्षित वन्यजीवों के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिरगुड़ी परिक्षेत्र के खैरभरी बीट स्थित आरक्षित वन में तीन धामन सांप और एक गोह (मॉनिटर लिजार्ड) का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने शिकार किए गए वन्यजीवों का मांस पकाकर उसका सेवन भी किया था। जंगल में किया…
राधे पटेल | विशेष पहली बारिश की फुहार पड़ते ही छत्तीसगढ़ के साल जंगलों में प्रकृति का एक अनमोल खजाना धरती से बाहर झांकने लगता है। स्थानीय भाषा में इसे ‘बोड़ा’ कहा जाता है। यह कोई साधारण सब्जी नहीं, बल्कि एक दुर्लभ प्राकृतिक जंगली मशरूम है, जिसकी कीमत कई बार चिकन और मटन से भी अधिक हो जाती है। सीमित समय के लिए मिलने वाला यह वन उत्पाद आदिवासी परिवारों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत भी बन गया है। शुरुआती दिनों में आसमान छूते हैं दाम बारिश की शुरुआत के साथ जब बाजारों में बोड़ा और पूटू की पहली खेप…
राधे पटेल | गरियाबंद सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके गुरुवार को जिले के सुदूर वनांचल और आदिवासी इलाकों के आकस्मिक दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम जोबा की उचित मूल्य दुकान, नवागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय, धवलपुर आदिवासी बालक आश्रम, कुल्हाड़ीघाट एवं मटाल के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कमियों में तत्काल सुधार के निर्देश भी दिए। राशन दुकान में हितग्राहियों से सीधे की बात…