Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। धमतरी जिले की धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नकटी गांव में ग्रामीणों के मकान उजाड़े जाने के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक राधे कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला जलाने से रोकने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें पर्याप्त सुनवाई व राहत दिए बिना उनके घर उजाड़…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रही एक पल्सर बाइक गौरघाट के पास पैरी नदी पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों युवक मैनपुर से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बुढ़ार के निवासी हैं। वे किसी काम से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरघाट स्थित पैरी नदी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को चेन्नई के एग्मोर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन का बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों के उपचार, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न वार्डों में पहुंचे और डॉक्टरों, नर्सों तथा अस्पताल प्रशासन से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों और बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के प्रेमी को अपने ही घर में सोता देख पति अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, बाजार कुर्रीडीह (स्कूलपारा) निवासी पूर्णिमा सोरी का पिछले लगभग एक वर्ष से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा वार्ड क्रमांक-11 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पुताई का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक मकान की पुताई के दौरान सीढ़ी पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक उसका संपर्क खुले बिजली के तार से हो गया और तेज करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान छोटू साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह दुर्गा मंदिर के पास स्थित शनि मंदिर के…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर क्षेत्र के बहुचर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मैनपुर पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल वैज्ञानिक रिपोर्टों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव जंगलों, वन्यजीवों, किसानों और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी उद्देश्य से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोयबा ईको सेंटर में “जलवायु परिवर्तन : वनों, वन्यजीवों एवं वन आश्रित समुदायों पर प्रभाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, संरक्षण विशेषज्ञों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जलवायु विशेषज्ञों ने कहा कि बढ़ते तापमान, अनियमित…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद: गरियाबंद जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाठ निवासी परेश्वर नेगी ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत सौंपकर महेश साहू नामक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। प्रशिक्षण के दौरान हुई थी मुलाकात शिकायतकर्ता परेश्वर नेगी के अनुसार, वर्ष 2023 में वे जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने जिला गरियाबंद गए थे। वहाँ उनकी मुलाकात महेश साहू नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को राजनांदगांव…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर: गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मैनपुर थाना पुलिस ने 51 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध गांजे के साथ मध्य प्रदेश के दो तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में, 7 जुलाई 2026 को मैनपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से एक…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-ग्रेड डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा अनुभव का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। 6.8-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले HDR10+, Pantone Validated Colors और…

Read More