Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत 15 अक्टूबर 2026 को मैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। यह अभियान युवाओं और विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा तथा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। भारत सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 46/2025 के बहुचर्चित 20 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), रायपुर ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा प्रत्येक पर दो-दो लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत में हुई। NDPS अधिनियम के तहत वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों के मामलों में कठोर दंड का प्रावधान है। न्यायालय द्वारा जिन आरोपियों को दोषी ठहराया गया उनमें साहिज अली, रोहित सोनकर, शिवचंद यादव और ज्ञानचंद गौतम शामिल हैं। चारों…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मितानिन कल्याण कोष योजना के तहत राज्यभर की हजारों मितानिनों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से लंबित पड़े लगभग 2300 दावा प्रकरणों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में करीब 6.59 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई है। यह योजना मितानिनों एवं उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। मितानिन कल्याण कोष देश की अपनी तरह की एक अनूठी सामाजिक सुरक्षा योजना है। राज्य शासन द्वारा मितानिनों की निःस्वार्थ एवं स्वैच्छिक सेवाओं…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 18 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन मालवाहक वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2011 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप और एक छोटा हाथी वाहन में मवेशियों को…
छुरा में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, लोक कलाकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
राधे पटेल / गरियाबंद छुरा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को सोमवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्ण जयंती चौक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोक सांस्कृतिक संस्था अर्पण छुरा के तत्वावधान में कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई को निधन हुआ था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद | देवभोग। गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए दो दिनों में तीन अलग-अलग आबकारी प्रकरणों का खुलासा किया है। पुलिस ने कुल 80 लीटर अवैध महुआ शराब, दो मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी मैनपुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवभोग के नेतृत्व में 12 और 13 जुलाई को थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम डोंगरीगुड़ा…
राधे पटेल / गरियाबंद दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के जंगल-पहाड़ में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटकों, नकदी और सोने का बड़ा डंप बरामद किया गया। इस कार्रवाई में 116 ग्राम सोने का बिस्कुट (अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये), 2 लाख रुपये नकद सहित कुल 18 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार यह अभियान बस्तर…
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद जिले से ओडिशा सीमा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस सड़क की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण निर्माण में कमी नहीं, बल्कि बेलगाम ‘ओवरलोडिंग’ है। माल लेकर ट्रक गुजर रहे है ….. क्षमता से ढाई गुना ज्यादा वजन झेलने की कारण सड़क का डामर उखड़ रहे है…!! ग्रामीण सड़को का निर्माण केवल 12 टन की भार क्षमता को ध्यान में रखकर किया गया था, ताकि ग्रामीणों को हर मौसम में आवागमन की सुविधा मिल सके। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि…
सोनम वांगचुक बोले – “जवाबदेही के बिना नहीं सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था, प्रधानमंत्री जनता की आवाज सुनें”
सोनम वांगचुक ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, बोले- जवाबदेही से ही आएगा बदलाव नई दिल्ली। प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद और इंजीनियर सोनम वांगचुक इन दिनों छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही अनियमितताएं केवल शिक्षा व्यवस्था का संकट नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं। “मंत्री का इस्तीफा अंत नहीं, जवाबदेही की शुरुआत” इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में वांगचुक ने कहा कि यदि किसी मंत्री का इस्तीफा होता है, तो वह समाधान नहीं…
राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद जिले से देवभोग होते हुए ओडिशा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130C) इन दिनों सुरक्षित सफर की बजाय हादसों का सबब बनता जा रहा है। बारिश शुरू होते ही सड़क के दोनों किनारों पर 2-2 मीटर तक गहरे कटाव और विशाल गड्ढे बन गए हैं। कई जगहों पर सड़क का किनारा पूरी तरह धंस चुका है। यह राजमार्ग छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां जरा सी चूक एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बदल सकती है। रात के अंधेरे में बढ़ जाता है खतरा स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले…