Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन पर उच्च शिक्षा संचालनालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली नई उम्मीद मैनपुर।मैनपुर विकासखंड की तहसील अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपे गए आवेदन के बाद शासन स्तर पर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आवेदन प्राप्त होने के…
राधे पटेल / गरियाबंद मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित मैनपुर। मैनपुर स्थित द हाइट्स इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की मेधावी छात्रा वंशिका कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्रा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा के माध्यम से होता है, जिसमें सफलता प्राप्त करना प्रतिभा और निरंतर मेहनत का परिचायक माना जाता है। वंशिका कश्यप की इस उपलब्धि…
राधे पटेल / गरियाबंद पांच गांवों की ढाई हजार से अधिक आबादी प्रभावित, ग्रामीण बोले– अधूरा भवन पूरा कर दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोयबा का उप स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। क्षेत्र के उदंती, कोयबा, खासरबाहरा, बमहिनीझोला और आमड़ सहित पांच गांवों के करीब 2,500 से अधिक ग्रामीण इस स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए निर्भर हैं, लेकिन यहां आवश्यक दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य बीमारियों…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गुजरात के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर।नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही मैनपुर तहसील के सैकड़ों विद्यार्थियों को जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र बनवाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि मैनपुर तहसील में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन “दस्तावेज अपूर्ण”, “दस्तावेजों में कमी” अथवा अन्य तकनीकी आपत्तियां लगाकर बार-बार वापस किए जा रहे हैं। जबकि पूर्व वर्षों में इसी प्रकार के…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर ।शिक्षा के अधिकार और बेहतर स्कूलों के सरकारी दावों के बीच गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी ग्राम मोतीपानी की तस्वीर सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यहां पिछले चार वर्षों से प्राथमिक शाला भवन नहीं है। मजबूरी में गांव के 41 बच्चे गाय के कोठे (गोठाननुमा भवन) में पढ़ाई करने को विवश हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और बदतर हो जाते हैं। बारिश का पानी भरने और छत टपकने से पढ़ाई प्रभावित होती है और कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। मोतीपानी मैनपुर विकासखंड का एक छोटा…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर ।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत गोना उप स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। उप स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर उपलब्ध हैं और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी। परिणामस्वरूप कई दिनों से केंद्र पर ताला लटका हुआ है और इलाज के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कई मरीजों को मजबूरी में मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ रहा है। यह केंद्र…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर ।लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मैनपुर विकासखंड के ग्राम अड़गड़ी और जरहीडीह में करोड़ों रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण स्थल पर विभागीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल जैसे तकनीकी और संवेदनशील निर्माण कार्य की निगरानी मौके पर विभागीय इंजीनियर के बजाय टाइमकीपर के भरोसे चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की परियोजना होने के बावजूद निर्माण स्थल पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नियमित…
राधे पटेल / गरियाबंद उरमाल। रथ यात्रा पर्व के दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग क्षेत्र के उरमाल बाजार में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए लोग बाजार स्थित ईंट-खपरे से बने एक पुराने होटल में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुका जर्जर भवन अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय होटल के भीतर और आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई तथा मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। घटना की पुष्टि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में भी की गई है। हादसे के समय होटल के अंदर और…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गरहाडीह आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर है। आजादी के 79 वर्ष बाद भी पंचायत के कई आश्रित गांव सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मांग किए जाने के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के अधिकांश गांवों तक पहुंचने के लिए आज भी कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के मौसम में ये रास्ते कीचड़…