Author: Radheshyam Patel
कृषि उपज मंडी रावणभाठा में जिला स्तरीय आयोजन, गरियाबंद समेत आसपास के जिलों से पहुंचे समाजजन; रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण, रावणभाठा में आदिवासी समाज का जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। सुबह से ही मंडी परिसर में समाजजनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और देखते ही देखते पूरा…
23.34 करोड़ की लागत से 5 पैकेज में बननी है सड़क, डामरीकरण से पहले अटका काम; टाइगर रिजर्व की अनुमति बनी बड़ी बाधा राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। आजादी के दशकों बाद पक्की सड़क की उम्मीद जगी तो गरियाबंद जिले के अति संवेदनशील वनांचल आमामोरा-ओड़ के ग्रामीणों को लगा था कि अब उनकी वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होगी। लेकिन सड़क निर्माण पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी अनुमति की अड़चन ने एक बार फिर ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और अब बारिश के चलते बनाए गए पुल-पुलिया व सड़क के एप्रोच…
9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण रावणभाठा में जुटेंगे आदिवासी समाज के लोग, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आमसभा होगी राधे पटेल | गरियाबंद गरियाबंद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त (रविवार) को गरियाबंद जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, गरियाबंद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के आदिवासी समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है। आयोजन में विशाल रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य, सामूहिक रैलापाठ और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पेन पुरखा…
मैनपुर खुर्द के पटेलपारा में वर्षों पुराना पोल झुका, ग्रामीणों में दहशत; आसपास के कई गांव बार-बार बिजली कटौती से भी परेशान राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर। मैनपुर मुख्यालय से लगे ग्राम मैनपुर खुर्द के पटेलपारा में लगा बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। लगातार बारिश के बीच पोल के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने इसे नहीं बदला तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों पुराना यह बिजली पोल अब…
राजपूत ढाबा के पास हुआ हादसा, एक युवक के सिर में गंभीर चोट; मैनपुर अस्पताल में चल रहा उपचार राधे पटेल | गरियाबंद मैनपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मैनपुर-गरियाबंद मार्ग स्थित राजपूत ढाबा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, लोकसाय धुर्वा (23 वर्ष) निवासी ग्राम गौरघाट अपनी बाइक से कुंतीबाई…
जामुल के नारधा गांव की घटना, आरोपी पुलिस हिरासत में; हत्या के कारणों की जांच जारी राधे पटेल / गरियाबंद भिलाई नगर। जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम नारधा में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भीष्म गायकवाड के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रारंभिक…
31,980 रुपए नकद, 11 बाइक और 4 मोबाइल जब्त; 10 आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने जिले में अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा स्थित पनखटिया तालाब के किनारे संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 31 हजार 980 रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और 11 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पनखटिया…
राधे पटेल / गरियाबंद बालोद। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दल्लीराजहरा से रायपुर की ओर आयरन लेकर जा रहा ट्रक अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। तेज रफ्तार ट्रक पलटते हुए झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक क्रमांक CG 08 AJ 9194 दल्लीराजहरा से आयरन लोड कर रायपुर जा रहा था। बालोद और दईहान के बीच अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने वाहन को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक…
छिंदोला पंचायत से वाहन की व्यवस्था कर बच्चों को जनपद पंचायत आधार केंद्र पहुंचाया, जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से 13 बच्चों का पंजीयन अटका राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सरकारी योजनाओं, स्कूल प्रवेश और भविष्य में जरूरी दस्तावेजों के लिए आधार कार्ड की अहमियत को देखते हुए ग्राम पंचायत छिंदोला में एक अनूठी पहल की गई। ग्राम पंचायत की सरपंच रमशिला नेताम ने ग्रामीणों और पंचायत अमले के सहयोग से छोटे बच्चों को वाहन से जनपद पंचायत स्थित आधार सेवा केंद्र पहुंचाकर उनका आधार कार्ड बनवाया। इस पहल के तहत 35 बच्चों को आधार केंद्र ले जाया गया, जिनमें से…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं में रोजगार नहीं मिलने को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिला परियोजना लिवलीहुड कॉलेज, गरियाबंद में प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद कई प्रशिक्षित युवक-युवतियां अब तक रोजगार से वंचित हैं। रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाटीगढ़ सहित पांच विकासखंडों के युवाओं ने 4 अगस्त 2026 को कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना…