Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कथित रूप से “वनवासी” शब्द के इस्तेमाल के विरोध में दंतेवाड़ा जिला आदिवासी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुंजाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आदिवासी समाज को “वनवासी” कहना उनकी ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समुदाय की अलग पहचान और अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाज किसी भी…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के न्यू सर्किट हाउस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते स्टोर रूम से किचन तक अपना फैलाव कर लिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6:30 बजे न्यू सर्किट हाउस के स्टोर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग तेजी से फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित बड़ी मात्रा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पाण्डुका क्षेत्र में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पाण्डुका स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सीसी रोड निर्माण कार्य में लगे मजदूर योगेंद्र पटेल करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके साथियों ने तत्काल उन्हें पाण्डुका…
राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक एवं भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने रायपुर नगर निगम और छत्तीसगढ़ शासन से तेलीबांधा तालाब परिसर में भक्त माता कर्मा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा तालाब का इतिहास तैलिक वंशी साहू समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक योगदान से गहराई से जुड़ा हुआ है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में तुषार साहू ने कहा कि तेलीबांधा तालाब केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि साहू समाज की पहचान, विरासत और गौरव का प्रतीक है। इसी पावन स्थल पर साहू समाज…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। नगर में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान एक बार फिर सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। मुख्य मार्ग पर अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे भुजियामुड़ा निवासी एक युवक और एक महिला कर्मचारी की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार लगने के कारण नगर का मुख्य मार्ग पूरे दिन व्यस्त रहता है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होने के कारण यहां बड़े वाहनों, मोटरसाइकिलों, साइकिल चालकों और पैदल…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले की प्रभारी सचिव एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग की सचिव श्रीमती आर. संगीता ने शुक्रवार को गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तालाब सौंदर्यीकरण तथा ईको पार्क के विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव सबसे पहले वार्ड क्रमांक 07 स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण तथा कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया की जानकारी ली।…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले की प्रभारी सचिव एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग की सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पोताई, कक्षाओं की स्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम, शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय एवं संयुक्त संचालक एस.के. सुंदरानी उपस्थित रहे। प्रभारी…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैनपुर बस स्टैंड में गृह मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अमित शाह हाय-हाय”, “अमित शाह मुर्दाबाद” एवं “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” जैसे जमकर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के चलते बस स्टैंड क्षेत्र में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी की स्थिति भी निर्मित हो…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के गोना समाधान शिविर (सुशासन तिहार ) में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां मंच पर लगी कुर्सियां खाली रह गईं और जिला कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। पहली बार ऐसा देखने को मिला कि गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी , जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप , जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम , उदंती की शेरनी कहे जाने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम , SDM हितेश्वरी बाघे, सुशील…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो वाहन नेशनल हाईवे 130 सी पर उदंती पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर अचानक फट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के समय तहसीलदार अजय चंद्रवंशी वाहन में सवार नहीं थे। जानकारी के अनुसार वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। हादसे के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि…