Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद सूरजपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम), सूरजपुर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श, उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सचिन मातुरकर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नंदकिशोर वर्मा ने वृद्धजनों की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति का परीक्षण किया। इस दौरान अवसाद, तनाव, चिंता, अनिद्रा, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) तथा…

Read More

 राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम केरावाहारा (ग्राम पंचायत जोवा) में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए केज ट्रैप (पिंजरे) में सुरक्षित रूप से कैद हो गया। वन विभाग की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को टालने में बड़ी सफलता मिली। वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के. ने बताया कि तेंदुआ पहले क्षेत्र में कई बार पालतू मवेशियों पर हमला कर चुका था और स्कूल परिसर व आबादी के आसपास उसकी मौजूदगी की लगातार सूचना मिल रही थी। इसे…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल सोमवार 3 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचकर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद मंत्री श्री…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कर्मचारियों और विभिन्न यूनियनों ने उत्तराखंड सर्किल में लागू किए जा रहे रिस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) पायलट प्रोजेक्ट का विरोध तेज कर दिया है। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों से पर्याप्त चर्चा किए बिना लागू की गई यह योजना शहरी क्षेत्रों में सेवाओं और राजस्व पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। यूनियनों ने मांग की है कि उत्तराखंड पायलट परियोजना को तत्काल वापस लिया जाए और कर्मचारियों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उनका आरोप है कि पुनर्गठन से तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती का संतुलन बिगड़ेगा, जिससे…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। लगातार बारिश के कारण अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। प्रशासन की ओर से तहसीलदार शेखर मंडई सहित राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में ठहराने के साथ ही उनके लिए राशन सामग्री, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम जनता से जुड़े सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व कार्ड और भूमि डायवर्सन जैसे मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की 122 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 7 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम के दौरान सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में यह कार्य स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत धमतरी विकासखंड में 17,…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। सिकासार जीरो चेन के पास एक महिला के बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। महिला के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और शरीर पर चींटियों के काटने के निशान भी पाए गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, 112 को सूचना मिली थी कि सिकासार जीरो चेन क्षेत्र में एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही आरक्षक लोकेश्वर…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर 30 जुलाई 2026 को शासकीय हाई स्कूल इंदागांव में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाघ संरक्षण, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण-संवर्धन और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी समझ को सामने रखा। बाघ संरक्षण और जैव विविधता पर हुई परिचर्चा कार्यक्रम में बाघ संरक्षण के महत्व के साथ-साथ…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से शासकीय हाई स्कूल कुल्हाड़ीघाट में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाघ संरक्षण, वन्यप्राणियों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट श्री दिनेश चौधरी ने विद्यार्थियों से बाघ संरक्षण को लेकर सार्थक परिचर्चा की। उन्होंने बच्चों को बताया कि बाघ केवल एक वन्यप्राणी नहीं, बल्कि वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण पूरे वन…

Read More