Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)” का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में इस विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाधान समारोह के दौरान राजीनामा योग्य सभी सिविल प्रकरण, राजीनामा योग्य आपराधिक मामले तथा मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामलों का निराकरण किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान करना…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर कृषि विभाग, जिला विपणन कार्यालय, सहकारी बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा जिलेभर में सतत निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। कृषकों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारी एवं निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसानों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के बारूका एवं जड़जड़ा परिसर से जुड़े कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से वन्यप्राणी तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। तेंदुए के विचरण की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। संभावित जनहानि, जनघायल और पशुहानि की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंटोरा, चट्टानपारा, कोदोबतर बारूका, जड़जड़ा, पेण्ड्रा, कोटरीघापर, भुईनाहाडेरा, कुर्रूभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली और आमदी क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। स्थिति को गंभीरता…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के ग्राम माहुलकोट, चिचिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंतानंद भोई पिता आगिनधर भोई निवासी ग्राम माहुलकोट, चिचिया के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चिंतानंद भोई गांव के बाहर खेत किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में गुरुवार 28 मई को किसान संघर्ष समिति एवं जय अंबेडकरवादी युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान गोना में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में शामिल होने से पहले क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि गोना समाधान शिविर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीएफओ सहित जिले के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं, तो क्षेत्रवासी शिविर का बहिष्कार…
एनकॉर्ड समिति की बैठक में अंतर्राज्यीय समन्वय और संयुक्त कार्रवाई पर जोर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति, सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्ति अभियान, अवैध परिवहन पर कार्रवाई, मेडिकल जांच और अंतर्राज्यीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और आवाजाही पर रोक…
राधे पटेल / गरियाबंद जशपुर। लोदाम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के पौधों की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के घर पर छापेमार कार्रवाई कर 40 नग गांजा के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजा की कुल मात्रा 3 किलो 646 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 82 हजार 300 रुपये आंकी गई है। मामला खिखिर टोली का है, जहां पुलिस को अवैध रूप से गांजा उगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर लोदाम पुलिस की टीम ने आरोपी के…
राधे पटेल / गरियाबंद कवर्धा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कबीरधाम जिले में ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 2588 निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं, जिनके माध्यम से 68 हजार 970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया और सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हो…
राधे पटेल / गरियाबंद जशपुर। लोदाम क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश एवं ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज गरज और वज्रपात के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी नुकसान की खबर सामने आई है। वज्रपात की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत हो गई, वहीं टोल प्लाजा में लगे सात कंप्यूटर सिस्टम भी खराब हो गए। जानकारी के अनुसार तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण टोल प्लाजा की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। कंप्यूटर सिस्टम बंद पड़ने से टोल टैक्स वसूली का…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी वहां मौजूद एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मौके पर मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर रसोई व्यवस्था की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ विशाल पीपल का पेड़ बीच से टूटकर नीचे गिर गया।…