Author: Radheshyam Patel

जगह-जगह बड़े गड्ढे और बारिश का पानी बना परेशानी; ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई राधे पटेल / गरियाबंद  खैरागढ़। खैरागढ़–राजनांदगांव स्टेट हाईवे से लगे ग्राम दपका की अंदरूनी सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क अब रोजाना परेशानी और दुर्घटना की आशंका का कारण बनी हुई है। सबसे ज्यादा चिंता स्कूली बच्चों की आवाजाही को लेकर है। बच्चे इसी रास्ते से रोजाना स्कूल आने-जाने के…

Read More

पुलिस की प्रभावी पैरवी से कोर्ट का कड़ा फैसला, जुर्माना नहीं भरने पर एक-एक साल अतिरिक्त सश्रम कारावास राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी खबर सामने आई है। थाना राजिम में दर्ज NDPS एक्ट के मामले में न्यायालय ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 2-2 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर दोनों आरोपियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। मामले की पुष्टि हालिया प्रकाशित रिपोर्टों में…

Read More

स्थानीय और पारंपरिक सामग्री से तैयार राखियों की बढ़ी मांग, 21 से 28 अगस्त तक आकांक्षा हाट में विशेष विक्रय स्टॉल राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। रक्षाबंधन का पर्व गरियाबंद जिले की बिहान से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के लिए इस बार भाई-बहन के स्नेह के साथ स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी लेकर आया है। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय और पारंपरिक सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं और इनके विक्रय से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष विक्रय स्टॉल भी लगाए…

Read More

128 गांवों के पारा-टोला से ग्रामीण ग्राम कोकड़ी में जुटे, देवझर-अमली और जुगाड़ में जाकर ग्रामीणों से संवाद का निर्णय राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। उदंती-सीतानदी क्षेत्र एवं राजा पड़ाव इलाके के ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक गुरुवार को ग्राम कोकड़ी में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के करीब 128 गांवों के पारा-टोला से लगभग 5 हजार ग्रामीणों के शामिल होने का दावा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, वन एवं भूमि से जुड़े मुद्दों, ग्रामीणों के हक-अधिकार और संभावित विस्थापन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार…

Read More

पेंड्रा गांव में दहशत का माहौल, हर ग्रामीण के हाथ में डंडा; आरोपी को काबू करने में जुटी पुलिस राधे पटेल/ गरियाबंद  मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के शोभा थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रा में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही हीरा नामक युवक ने एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत होने की जानकारी है। वहीं हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर सामने आई है। घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता रहा और सामने आने वाले लोगों…

Read More

50 साल से अधिक समय से रह रहे ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा पत्र; ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के देवझर-अमली गांव में विस्थापन को लेकर नया मोड़ सामने आया है। गांव के 156 परिवारों और 550 से अधिक ग्रामीणों ने स्वेच्छा से विस्थापन के लिए सहमति जताई है, लेकिन ग्रामीणों ने साफ किया है कि पहले पुनर्वास की सभी शर्तें ग्राम सभा में तय हों और उन्हें प्रस्ताव में दर्ज किया जाए। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  ​मैनपुर। आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर मैनपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल अभी से देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मैनपुर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष के पावन पर्व के लिए तैयारियों का अंदरूनी रूप से भव्य आगाज कर दिया गया है। समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विधि-विधान और पारंपरिक रस्मों के साथ माँ दुर्गा की मूर्ति की बुकिंग कर दी गई है। ​शुभ मुहूर्त में मूर्ति कलाकारों को श्रीफल (नारियल) भेंट कर और अग्रिम राशि (एडवांस) प्रदान कर माँ दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करने के लिए…

Read More

पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और शाला समिति के सदस्यों को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। साइबर अपराधों से बचाव और लोगों को ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा बोरगांव झरियाबाहरा हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और शाला समिति के सदस्यों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करन उइके के…

Read More

मैनपुर से महज 8 किमी दूर स्कूल भवन जर्जर; पांच कक्षाओं के 48 बच्चों की जिम्मेदारी एक प्रधान पाठक के कंधों पर राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मैनपुर मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पत्थर्री की प्राथमिक शाला आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। वर्ष 1988 में बने इस स्कूल भवन की छत अब तक खपरैल की ही है। करीब 38 साल पुराने भवन में वर्तमान में पहली से पांचवीं कक्षा तक लगभग 48 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी यहां प्राथमिक शाला पथर्री दर्ज है। जर्जर भवन और पुरानी खपरैल की…

Read More

प्रयास फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता हासिल कर आस्था ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिजनों व शिक्षकों ने दी बधाई राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर निवासी विनय कुमार राजपूत एवं माता सुनीता सिंह राजपूत की बेटी आस्था राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर विद्यालय बिलासपुर में चयन हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था ने प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय बिलासपुर में अपना स्थान सुरक्षित किया है। आस्था ने कक्षा आठवीं की पढ़ाई मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारसगुड़ा से पूरी करने के बाद वर्तमान में कक्षा नवमीं शुक्ला…

Read More