प्रयास फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता हासिल कर आस्था ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिजनों व शिक्षकों ने दी बधाई
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर निवासी विनय कुमार राजपूत एवं माता सुनीता सिंह राजपूत की बेटी आस्था राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर वि
द्यालय बिलासपुर में चयन हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था ने प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय बिलासपुर में अपना स्थान सुरक्षित किया है। आस्था ने कक्षा आठवीं की पढ़ाई मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारसगुड़ा से पूरी करने के बाद वर्तमान में कक्षा नवमीं शुक्ला विद्यालय मिलाई में अध्ययनरत रहते हुए चयन परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। आस्था की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता, परिजन, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आस्था शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है तथा बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करती रही। उसकी सफलता ने यह साबित किया है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर विद्यार्थी कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल कर सकते हैं। आस्था के विद्यालय बिलासपुर में चयन पर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत कर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की है।

