Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । जिले के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम पंचायत कोपेकासा के आश्रित ग्राम सुखरीडबरी से मानव संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग मां अपने 35 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे की देखभाल के लिए संघर्ष कर रही है। वर्षों से बीमारी से जूझ रहे बेटे और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित परिवार की स्थिति प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर कर रही है। ग्राम सुखरीडबरी निवासी अग्नि बाई भुंजिया का कहना है कि उनका बेटा महेश भुंजिया बचपन में गंभीर मलेरिया…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले के तीन मृतकों के परिजनों के लिए कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रदान की गई है। फिंगेश्वर क्षेत्र के 25 वर्षीय हरीश कुमार माण्डले की 23 अक्टूबर 2025 को कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना में मृतक के निकटतम परिजन तेजकुमार माण्डले को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मैनपुर तहसील के ग्राम जिड़ार…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने खरीफ सीजन 2026 के लिए उर्वरक वितरण की नई कार्ययोजना जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष किसानों को उनके पंजीकृत रकबे के आधार पर यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक का वितरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य उर्वरकों का संतुलित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि वास्तविक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025 में वितरित उर्वरक मात्रा को आधार मानते हुए इस वर्ष प्रति एकड़ 2…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना राजिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.380 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबार, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विकास की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ रहे दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक जनप्रतिनिधियों की पहुंच लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव मंगलवार को दुर्गम पहाड़ियों पर बसे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के गांव कंवरआमा, नारीपानी और तुहामेटा पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने लगभग तीन किलोमीटर खड़ी पहाड़ी पगडंडियों को पैदल पार किया तथा करीब पांच किलोमीटर का सफर मोटरसाइकिल से तय कर गांवों तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि…
राधे पटेल / गरियाबंद धमतरी। धमतरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी गांजा जब्ती को अंजाम दिया है। पुलिस ने लगभग 2.60 करोड़ रुपये मूल्य का 490.818 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक महेन्द्रा पिकअप वाहन और एक मारुति स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक…
राधे पटेल / गरियाबंद जगदलपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ की पहचान बने कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक खूबसूरती देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर गुफा और कैलाश गुफा जैसे अद्भुत पर्यटन स्थल प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। लेकिन अब इन स्थलों तक पहुंचने के लिए लगने वाला शुल्क आम लोगों की जेब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आए शुल्क चार्ट के अनुसार कांगेरधारा जलप्रपात, कुटुमसर गुफा और कैलाश गुफा भ्रमण के लिए जीप सफारी शुल्क 1800 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा 300 रुपये गाइड शुल्क, जैव विविधता शुल्क, पर्यटक शुल्क तथा अन्य…
राधे पटेल / गरियाबंद सुकमा। एक ओर सरकार बस्तर के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सुकमा जिले की ऐतिहासिक और संवेदनशील झीरम घाटी की सड़कें इन दावों की हकीकत बयां करती नजर आ रही हैं। झीरम घाटी की मुख्य सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झीरम घाटी वह क्षेत्र है जिसने नक्सल हिंसा की कई दर्दनाक घटनाओं को देखा/ साहा है। वर्ष 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले में लगभग 33 जवानों की जान गई थी,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले लगभग 15 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुआ बार-बार आबादी वाले इलाकों के करीब पहुंचकर मवेशियों एवं पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबाहरा का है, जहां रविवार देर रात एक तेंदुआ गांव में घुस आया। केराबाहरा निवासी रेखाराम सोम के घर में घुसे तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। शासन की महत्वाकांक्षी आवास योजना का लाभ पाने के लिए एक विधवा महिला पिछले दो वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामला बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदीभाठा का है, जहां निवासरत एक गरीब परिवार को स्वर्गीय हेमंत पटेल के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक आवास निर्माण की राशि हितग्राही के खाते में हस्तांतरित नहीं की गई है। ग्राम हरदीभाठा निवासी स्वर्गीय हेमंत पटेल के नाम पर आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। इसी बीच हेमंत पटेल का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी पत्नी…