Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल शुभारंभ एवं विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के शिक्षकों द्वारा एक अनूठा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय खुलने से एक दिन पूर्व आयोजित इस अभियान ने पूरे गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार कर दिया। अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में लाउडस्पीकर लगाकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षा से जुड़े प्रेरणादायक गीतों, नारों एवं संदेशों का प्रसारण किया गया, जिससे गांव का वातावरण शिक्षा के रंग में रंग गया।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैरीघूम्मर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन ने मिलकर पर्यटन स्थल के जलाशय परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, वहीं पुलिस प्रशासन ने नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पैरीघूम्मर पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। विकासखंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदागांव के आश्रित आदिवासी वनांचल ग्राम अमली के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अपने हिस्से का राशन प्राप्त करने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने के लिए दूर स्थित राशन दुकान तक जाना पड़ता है। गांव से राशन केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण बुजुर्ग,…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। वन विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जर्जर वन कर्मचारी आवास भवन में रखी गई कीटनाशक दवाओं के कारण एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के मवेशी पालकों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है। मामला मैनपुर मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झरियाबाहरा स्थित वन जांच नाका के समीप बने पुराने एवं जर्जर वन कर्मचारी आवास भवन का है, जो सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से इस परित्यक्त भवन में बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाएं रखी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौनिहाल स्कॉलरशिप योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर देशभर में टाउन हॉल और छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के अनुसार इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अभियान की शुरुआत कोटा से होगी, जिसके बाद प्रयागराज (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और दिल्ली (14 जुलाई) में बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली के तीन लगातार सफल परीक्षण किए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा 10 और 11 जून को किए गए इन परीक्षणों ने न केवल भारत की सामरिक शक्ति को नई मजबूती प्रदान की है, बल्कि देश को उन चुनिंदा राष्ट्रों की श्रेणी में भी खड़ा कर दिया है जिनके पास उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली मौजूद है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आधुनिक युद्धों में केवल आक्रमण…

Read More

राधे पटेल  / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा किरायेदारों एवं बाहरी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस की छह टीमों ने नगर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया और किरायेदारों से संबंधित जानकारी एकत्रित की। जिला मुख्यालय होने के कारण गरियाबंद में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निवासरत हैं। इसके अलावा रोजगार और व्यवसाय की तलाश में बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी यहां किराये के मकानों में रहते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे ग्राम बारूला के बच्चों को गरियाबंद पुलिस ने सम्मानित किया। जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने स्वयं ग्राम बारूला पहुंचकर इन नन्हे कलाकारों से मुलाकात की और उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। ग्राम बारूला के ये बच्चे कम उम्र में ही सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। खेल-कूद और मनोरंजन की उम्र में ये बच्चे गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शिक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद बालोद। जिले में लगातार सामने आ रही डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 490 लीटर डीजल, तीन चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन सहित कुल 5 लाख 51 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेवारीखुर्द, जगतरा, लाटाबोड़, बालोद एवं अर्जुन्दा क्षेत्र में खड़े ट्रकों से लगातार डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं…

Read More