Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद बलरामपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्याबलरामपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय बलरामपुर के बाजार टांड़ में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के बाद किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर के नाम प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजीव तिर्की ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सामरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय पैकरा ने किसानों की समस्याओं को…
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राजधानी रायपुर के ऑक्सीजोन गार्डन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए,…
राधे पटेल / गरियाबंद नगरी। डाईट नगरी के सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं समाजसेवी कंजन सिंह ध्रुव को छात्र-छात्राओं तथा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के मार्गदर्शन, जनोपयोगी एवं समसामयिक जानकारियों के प्रसार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुँचाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समाज की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। श्री ध्रुव लंबे समय से सामाजिक व्हाट्सएप समूहों एवं विभिन्न माध्यमों के जरिए युवाओं को शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित…
राधे पटेल / गरियाबंद रायगढ़। रायगढ़ जिला जेल एक बार फिर विवादों और गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। जिला जेल में निरुद्ध बंदी संजय बघेल की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संजय बघेल के साथ जेल के भीतर मारपीट की गई थी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला, जहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला की मदद कर थाना प्रभारी ने मानवता की मिसाल पेश की। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) पर इंदागांव थाना के पास मुख्य मार्ग से गुजर रही एक गर्भवती महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द इतना असहनीय था कि महिला ने सड़क किनारे ही एक नवजात शिशु को जन्म दे दिया।…
राधे पटेल / गरियाबंद इंदागांव। गरियाबंद जिले के इंदागांव क्षेत्र में पुलिस का एक मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला की मदद के लिए इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तत्काल आगे आए और मां-बच्चे की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, इंदागांव बिजली कार्यालय के पास एक गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ वाहन से उतरी थी। इसी दौरान उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उदंती उप स्वास्थ्य केंद्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित थीं, जिससे…
राधे पटेल / गरियाबंद गुण्डरदेही। विकासखंड के ग्राम रनचिरई में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क निर्माण से किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जुड़ने में सहूलियत होगी। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रुखमणी निर्मलकर…
राधे पटेल / गरियाबंद दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने अस्पताल के एक डॉक्टर पर मरीज को बिना उचित जांच के गंभीर बीमारी बताकर रेफर करने और परिजनों को भयभीत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 5 जून की रात करीब 11 बजे नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आलिया खान को तेज बुखार की शिकायत होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। आरोप…
राधे पटेल / गरियाबंद बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत भानोरा के भीतर भानोरा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया और कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा धीरे-धीरे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में गांव की सार्वजनिक सुविधाएं और सांस्कृतिक परंपराएं प्रभावित हो सकती हैं। भीतर भानोरा में लगभग साढ़े तीन एकड़ भूमि शासन के नाम पर दर्ज है, जिसे विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है। इसी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है तथा…
राधे पटेल / गरियाबंद सोनहत। थाना सोनहत पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 66 हजार 200 रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम रामगढ़ निवासी उमाशंकर साहू ने थाना सोनहत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी…