Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण के बड़े-बड़े दावों के बीच अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दक्कोटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी योजनाओं और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 25 वर्षों तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाने के बाद अब ग्रामीणों ने स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत खुर्शीटीकुल के अंतर्गत आने वाले दक्कोटोला गांव के लोग वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बरसात शुरू होते ही गांव…
राधे पटेल / गरियाबंद छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा तहसील क्षेत्र से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम टेंगनाबासा निवासी 75 वर्षीय किसान लालाराम ध्रुव ने अपनी भूमि के कथित फर्जी सीमांकन और प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। किसान का आरोप है कि उनकी भूमि का सीमांकन बिना सूचना दिए और राजस्व नियमों का पालन किए कराया गया, जिसके चलते उनकी जमीन पर कब्जा हो गया है। किसान लालाराम ध्रुव ने तहसीलदार छुरा को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी भूमि खसरा नंबर 438,…
राधे पटेल / गरियाबंद राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में शुक्रवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। खाद की भारी किल्लत, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, खाद की कालाबाजारी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर हजारों किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन ने पूरे राजिम नगर को आंदोलनमय बना दिया। कृषि उपज मंडी परिसर से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पहुंची, जहां किसानों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में गुरुवार को ऑक्शन हॉल में एक दिवसीय भव्य करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी श्री शशिगानंद, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक श्री…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 65वीं वाहिनी और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में मैनपुर थाना क्षेत्र के डडईपानी जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक परित्यक्त डम्प बरामद किया गया है। डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और अन्य सामान जब्त किए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया है। खुफिया सूचना के आधार पर 11 जून को कुल्हारीघाट स्थित एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा विशेष क्षेत्र प्रभुत्व एवं सर्च अभियान शुरू किया गया। यह अभियान कुल्हारीघाट…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, लक्ष्य आधारित प्रगति और आगामी रणनीतियों की समीक्षा के लिए जिला पंचायत गरियाबंद में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री प्रखर चंद्राकर ने की। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के परियोजना प्रबंधक, आईएफसी एंकर, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, वरिष्ठ सीआरपी, एफपीओ एवं एफपीसी के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सीईओ श्री चंद्राकर ने वित्तीय वर्ष 2026-27…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस. उइके ने गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किए गए इस निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रणाली तथा निगरानी तंत्र का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भौतिक सत्यापन के दौरान ढोर्रा और सीनापाली धान उपार्जन केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान शॉर्टेज पाए जाने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि धान की इस भारी कमी से संबंधित समितियों को लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। मामले के सामने आते ही जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय जांच में ढोर्रा उपार्जन केंद्र में 2,113 क्विंटल तथा सीनापाली उपार्जन केंद्र में 2,151 क्विंटल धान…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। समाज को सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत ग्राम नागाबुडा में एक प्रेरणादायक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों के पालन का प्रभावशाली संदेश देकर ग्रामीणों का ध्यान महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों की ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ-साथ…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनारी में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 10 जून 2026 को दोपहर के समय ग्राम कोनारी निवासी चिंताराम मरकाम (38 वर्ष) पिता धनीराम मरकाम अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण अथवा बिजली तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास…