Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के दर्रापारा में निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आदिवासी परंपरा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर तथा पीले चावल का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित देवठाना में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 600 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बनीं। कार्यक्रम स्थल पर जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ की समृद्ध खान-पान संस्कृति की झलक देखने को मिली। समूह की महिलाओं ने मूंग बड़ा, चौसेला,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजना के तहत गरियाबंद जिले के ग्राम चिखली के हितग्राही लीलांबर निषाद एवं पुखराज निषाद को मछली पकड़ने के लिए मछली जाल प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने बताया कि वे मछली पालन के साथ-साथ मछली पकड़ने का कार्य भी करते हैं। इसके लिए वे गांव के समीप स्थित सेम्हरधाप,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रम विभाग की मिनी माता महतारी जतन योजना ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। गरियाबंद जिले की हितग्राही कविता ध्रुव को इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि प्राप्त होने पर कविता ध्रुव ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस राशि…
नई दिल्ली। भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Telegram को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि परीक्षा में नकल और पेपर लीक से जुड़े गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। क्या है बैन की वजह? सरकार के अनुसार कुछ संगठित गिरोह NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने, फर्जी दावे फैलाने और अभ्यर्थियों से ठगी करने के लिए टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स का उपयोग कर रहे थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले को 603 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 76 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन कार्यों से जिले में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और विद्युत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 86 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 46 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि 516 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा…
राधे पटेल/ गरियाबंद मैनपुर। नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में मृतक की पहचान चरन नेताम तथा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चालान नेताम, निवासी ग्राम कोयबा के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल जुगाड़ थाना की बोलेरो वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसा…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । जिले के धवलपुरडीह गांव में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने नजरी नक्शे एवं भूमि अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसील कार्यालय द्वारा मनमाने ढंग से सीमांकन किया जा रहा है, जिससे गांव में भूमि विवाद की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अपने ही मालिकाना हक की जमीन को बचाने के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। क्षेत्रीय विधायक जनक राम ध्रुव ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने के उद्देश्य से ग्राम खोखमा एवं अमलीपदर आदिम जाति सहकारी सेवा समिति का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रदान की जा रही सेवाओं, खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने समिति परिसर में मौजूद किसानों एवं समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों ने खाद, बीज वितरण, कृषि संबंधी सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद/देवभोग। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने दो अलग-अलग आबकारी प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम कार्रवाई 14 जून 2026 को ग्राम खुंटगांव चेकपोस्ट नाका के पास की गई। पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच…