Author: Radheshyam Patel

Movie Review: लंबे समय बाद बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए फिर साथ आए हैं। हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण के साथ बनी यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रहस्य और डर का अनुभव देने की कोशिश करती है। हालांकि फिल्म अपने पहले भाग में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है, लेकिन दूसरे हिस्से में इसकी पकड़ कुछ कमजोर पड़ती नजर आती है। कहानी फिल्म की कहानी एक पुराने और रहस्यमयी बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। अक्षय कुमार का किरदार परिस्थितियों के…

Read More

आज के समय में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और स्मार्टवॉच में OLED डिस्प्ले तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बेहतर रंग, गहरा ब्लैक और शानदार विजुअल क्वालिटी के कारण OLED को डिस्प्ले तकनीक का भविष्य माना जाता है। OLED Display क्या है? OLED (Organic Light Emitting Diode) एक ऐसी डिस्प्ले तकनीक है जिसमें स्क्रीन का हर पिक्सेल स्वयं प्रकाश उत्पन्न करता है। पारंपरिक LCD डिस्प्ले की तरह इसमें अलग से बैकलाइट की जरूरत नहीं होती। जब किसी पिक्सेल को बिजली मिलती है तो वह खुद रोशनी पैदा करता है और चित्र दिखाई देता है। OLED कैसे काम करता है? OLED…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर और…

Read More

गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) मैनपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 11 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ऑनलाइन ई-भर्ती प्रणाली लागू की गई है। 03 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। अति संवेदनशील और नक्सल प्रभावित राजापड़ाव क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्माणाधीन सड़क  मेन रोड से गरहाडीह बस्ती तक 1.50 किलोमीटर सड़क अब निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। विभागीय सूचना बोर्ड के अनुसार इस सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 44 लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्माण कार्य अभी अधूरा है और पहली बारिश में…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। वन विभाग के सहयोग से 5 दिवसीय नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जिसमें विभिन्न गांवों के प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन (ब्यूटी पार्लर), मोबाइल रिपेयरिंग, प्लंबिंग और बिजली तकनीशियन जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कोबा, नागेश, उदंती, देवझरअमली, बनवापारा, बाड़गेलटप्पा, इंदागांव, डूमाघाट, धावागढ़ी, फरसरा, पीपलखूंटा, धनोरा…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 24 जून 2026 को छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ग्राम सभाओं में आवास योजना से संबंधित सूची का सार्वजनिक सत्यापन किया जाएगा, जिससे पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की पहचान पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण सूची का अवलोकन कर सकेंगे…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर/गरियाबंद। ग्राम छैला के खसरा नंबर 298, रकबा 1.90 हेक्टेयर से जुड़ा एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 1980 से उक्त भूमि पर अंकुर पिता दुकालू, जाति गोंड का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। संबंधित भूमि की पुरानी ऋण पुस्तिका क्रमांक 048123 जारी थी, जो बाद में विलुप्त हो गई। इसके पश्चात वर्ष 2016 में तहसील कार्यालय द्वारा नई ऋण पुस्तिका क्रमांक 1867727 पुनः अंकुर पिता दुकालू के नाम से जारी की गई। ऋण पुस्तिका में बदली तस्वीर, शुरू हुआ विवाद…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) श्रेणी में शामिल भुंजिया समाज ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 24 जून 2026 को महासमुंद जिला मुख्यालय से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य भुंजिया और कमार जनजाति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि महासमुंद जिले में पीवीटीजी वर्ग के अंतर्गत आने वाले भुंजिया और कमार समुदाय के कई शिक्षित…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में गरियाबंद विकासखंड के कौंदकेरा और कोचबाय क्लस्टर में डब्ल्यूडीएल (ई-कॉमर्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को आधुनिक डिजिटल व्यापार प्रणाली से परिचित कराना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना था। यह प्रशिक्षण एएफसी इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) के सहयोग से संचालित रैम्प परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 83 महिलाओं ने भाग लेकर ई-कॉमर्स, ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल…

Read More