Author: Radheshyam Patel
खसरा नंबर 298 में बड़ा राजस्व घोटाला? 46 वर्षों से दर्ज भू-स्वामी के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर/गरियाबंद। ग्राम छैला के खसरा नंबर 298, रकबा 1.90 हेक्टेयर से जुड़ा एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 1980 से उक्त भूमि पर अंकुर पिता दुकालू, जाति गोंड का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। संबंधित भूमि की पुरानी ऋण पुस्तिका क्रमांक 048123 जारी थी, जो बाद में विलुप्त हो गई। इसके पश्चात वर्ष 2016 में तहसील कार्यालय द्वारा नई ऋण पुस्तिका क्रमांक 1867727 पुनः अंकुर पिता दुकालू के नाम से जारी की गई। ऋण पुस्तिका में बदली तस्वीर, शुरू हुआ विवाद…
राधे पटेल / गरियाबंद महासमुंद। विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) श्रेणी में शामिल भुंजिया समाज ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 24 जून 2026 को महासमुंद जिला मुख्यालय से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य भुंजिया और कमार जनजाति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि महासमुंद जिले में पीवीटीजी वर्ग के अंतर्गत आने वाले भुंजिया और कमार समुदाय के कई शिक्षित…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में गरियाबंद विकासखंड के कौंदकेरा और कोचबाय क्लस्टर में डब्ल्यूडीएल (ई-कॉमर्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को आधुनिक डिजिटल व्यापार प्रणाली से परिचित कराना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना था। यह प्रशिक्षण एएफसी इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) के सहयोग से संचालित रैम्प परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 83 महिलाओं ने भाग लेकर ई-कॉमर्स, ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के दर्रापारा में निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आदिवासी परंपरा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर तथा पीले चावल का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित देवठाना में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 600 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बनीं। कार्यक्रम स्थल पर जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ की समृद्ध खान-पान संस्कृति की झलक देखने को मिली। समूह की महिलाओं ने मूंग बड़ा, चौसेला,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजना के तहत गरियाबंद जिले के ग्राम चिखली के हितग्राही लीलांबर निषाद एवं पुखराज निषाद को मछली पकड़ने के लिए मछली जाल प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने बताया कि वे मछली पालन के साथ-साथ मछली पकड़ने का कार्य भी करते हैं। इसके लिए वे गांव के समीप स्थित सेम्हरधाप,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रम विभाग की मिनी माता महतारी जतन योजना ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। गरियाबंद जिले की हितग्राही कविता ध्रुव को इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि प्राप्त होने पर कविता ध्रुव ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस राशि…
नई दिल्ली। भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Telegram को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि परीक्षा में नकल और पेपर लीक से जुड़े गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। क्या है बैन की वजह? सरकार के अनुसार कुछ संगठित गिरोह NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने, फर्जी दावे फैलाने और अभ्यर्थियों से ठगी करने के लिए टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स का उपयोग कर रहे थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले को 603 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 76 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन कार्यों से जिले में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और विद्युत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 86 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 46 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि 516 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा…
राधे पटेल/ गरियाबंद मैनपुर। नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में मृतक की पहचान चरन नेताम तथा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चालान नेताम, निवासी ग्राम कोयबा के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल जुगाड़ थाना की बोलेरो वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसा…