Author: Radheshyam Patel
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद । जिले के धवलपुरडीह गांव में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने नजरी नक्शे एवं भूमि अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसील कार्यालय द्वारा मनमाने ढंग से सीमांकन किया जा रहा है, जिससे गांव में भूमि विवाद की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अपने ही मालिकाना हक की जमीन को बचाने के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। क्षेत्रीय विधायक जनक राम ध्रुव ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने के उद्देश्य से ग्राम खोखमा एवं अमलीपदर आदिम जाति सहकारी सेवा समिति का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रदान की जा रही सेवाओं, खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने समिति परिसर में मौजूद किसानों एवं समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों ने खाद, बीज वितरण, कृषि संबंधी सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद/देवभोग। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने दो अलग-अलग आबकारी प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम कार्रवाई 14 जून 2026 को ग्राम खुंटगांव चेकपोस्ट नाका के पास की गई। पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के सफल शुभारंभ एवं विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के शिक्षकों द्वारा एक अनूठा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय खुलने से एक दिन पूर्व आयोजित इस अभियान ने पूरे गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार कर दिया। अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में लाउडस्पीकर लगाकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षा से जुड़े प्रेरणादायक गीतों, नारों एवं संदेशों का प्रसारण किया गया, जिससे गांव का वातावरण शिक्षा के रंग में रंग गया।…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैरीघूम्मर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन ने मिलकर पर्यटन स्थल के जलाशय परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, वहीं पुलिस प्रशासन ने नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पैरीघूम्मर पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान…
राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। विकासखंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदागांव के आश्रित आदिवासी वनांचल ग्राम अमली के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अपने हिस्से का राशन प्राप्त करने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने के लिए दूर स्थित राशन दुकान तक जाना पड़ता है। गांव से राशन केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण बुजुर्ग,…
राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। वन विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जर्जर वन कर्मचारी आवास भवन में रखी गई कीटनाशक दवाओं के कारण एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के मवेशी पालकों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है। मामला मैनपुर मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झरियाबाहरा स्थित वन जांच नाका के समीप बने पुराने एवं जर्जर वन कर्मचारी आवास भवन का है, जो सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से इस परित्यक्त भवन में बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाएं रखी…
राधे पटेल / गरियाबंद रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौनिहाल स्कॉलरशिप योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर देशभर में टाउन हॉल और छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के अनुसार इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अभियान की शुरुआत कोटा से होगी, जिसके बाद प्रयागराज (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और दिल्ली (14 जुलाई) में बड़े छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं…
राधे पटेल / गरियाबंद नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली के तीन लगातार सफल परीक्षण किए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा 10 और 11 जून को किए गए इन परीक्षणों ने न केवल भारत की सामरिक शक्ति को नई मजबूती प्रदान की है, बल्कि देश को उन चुनिंदा राष्ट्रों की श्रेणी में भी खड़ा कर दिया है जिनके पास उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली मौजूद है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आधुनिक युद्धों में केवल आक्रमण…