मैनपुर। नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दुर्घटना में मृतक की पहचान चरन नेताम तथा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चालान नेताम, निवासी ग्राम कोयबा के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल जुगाड़ थाना की बोलेरो वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसा इतना भयावह था कि मृतक चरन नेताम के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे आने से पूरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 108 एम्बुलेंस की सहायता से शव को मैनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम कोयबा में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं जुगाड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।





