Author: Radheshyam Patel

राधे पेटल / गरियाबंद  मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिंदौला स्थित आदिशक्ति वर्षा की देवी छिन्दलइन माता के पावन दरबार में प्रथम पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में 12 पाली के ग्रामीणों सहित आसपास के 36 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से छिन्दलइन माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, हरियाली तथा किसानों की बेहतर फसल के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग (ARTO) ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली एक स्कूल बस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया तथा ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई जिले में चल रहे स्कूल बस सुरक्षा निरीक्षण अभियान का हिस्सा है। बिना फिटनेस और PUC के सड़क पर दौड़ रही थी बस संयुक्त जांच टीम ने शहर में संचालित एक स्प्रिंग्स बोर्ड स्कूल की बस को रोककर उसके दस्तावेजों एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। जनपद पंचायत मुख्यालय मैनपुर का सामुदायिक भवन इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस भवन में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जहां सालभर शासकीय बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, विवाह समारोह और जनसामान्य के आयोजन होते हैं, उसी भवन में गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। यह मैनपुर क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक भवन है। हर महीने यहां कई सामाजिक और शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके बावजूद भवन परिसर की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो महीनों…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे स्कूल पहुंच चुके हैं, कक्षाएं लग रही हैं और अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर फीस भी जमा कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा द्वारा विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे अप्रैल और मई महीने के साथ-साथ जून के शुरुआती दिनों तक स्कूल प्रबंधन के पास…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के विभिन्न आश्रमों एवं छात्रावासों (हॉस्टलों) में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को जिलेभर के 300 से अधिक कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम आदिवासी सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से जिले के…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  FIFA World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। पहली बार 48 टीमों के साथ आयोजित हो रहे इस विश्व कप में 12 ग्रुप बनाए गए हैं, जहां से शीर्ष दो टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। इसी कारण हर मैच और हर गोल बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। विश्व कप के ग्रुप चरण में अब तक कई दिग्गज टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैक्सिको ने ग्रुप A में लगातार तीन जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। मेजबान टीम ने अपने अभियान को…

Read More

राधे पटेल  /  गरियाबंद गरियाबंद। किसानों के हितों की रक्षा तथा खाद की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना देवभोग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 126 क्विंटल डीएपी खाद से भरे एक मेंटाडोर वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 8 लाख 78 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देवभोग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तेतलखुटी क्षेत्र में एक मेंटाडोर…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए थी और इसके लिए सरकार तथा संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी बनती है। हालांकि उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों की चिंता और तनाव का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया। एक साक्षात्कार में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद भारतीय संगीत जगत में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो समय के साथ और भी अमर हो जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज़ हैं अलका याज्ञनिक, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। 90 के दशक से लेकर आज तक उनके गाए गीत लोगों की जुबान पर हैं। वर्ष 2026 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान देकर उनके चार दशक से अधिक लंबे संगीत योगदान को सम्मानित किया। बचपन से था संगीत का जुनून 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका याज्ञनिक का संगीत से रिश्ता बचपन…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र भूतबेड़ा की प्राथमिक शाला भदरीपारा की छात्रा कु. करीना ओटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, कु. करीना ओटी पिता श्री छबिलाल ओटी एवं माता श्रीमती रैलामती ओटी की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा प्राप्त करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है।…

Read More