Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद | पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2008 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नौशाद अली को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 18 वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर कानून की नजरों से बचता फिर रहा था, लेकिन सटीक सूचना और योजनाबद्ध कार्रवाई के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। विशेष टीम ने नागपुर पहुंचकर की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा में नए शिक्षा सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। (DPRCG) कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। समारोह में शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य राजूलाल…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिड़ार के आश्रित सिहार गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। हाथियों के झुंड ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष जनजाति कमार परिवार के एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर में रखी खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले महज एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 105 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें 8 स्थायी वारंटी तथा 97 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशानुसार जिले…

Read More

राधे पेटल / गरियाबंद  मैनपुर (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिंदौला स्थित आदिशक्ति वर्षा की देवी छिन्दलइन माता के पावन दरबार में प्रथम पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में 12 पाली के ग्रामीणों सहित आसपास के 36 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से छिन्दलइन माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, हरियाली तथा किसानों की बेहतर फसल के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग (ARTO) ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली एक स्कूल बस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया तथा ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई जिले में चल रहे स्कूल बस सुरक्षा निरीक्षण अभियान का हिस्सा है। बिना फिटनेस और PUC के सड़क पर दौड़ रही थी बस संयुक्त जांच टीम ने शहर में संचालित एक स्प्रिंग्स बोर्ड स्कूल की बस को रोककर उसके दस्तावेजों एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। जनपद पंचायत मुख्यालय मैनपुर का सामुदायिक भवन इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस भवन में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जहां सालभर शासकीय बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, विवाह समारोह और जनसामान्य के आयोजन होते हैं, उसी भवन में गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। यह मैनपुर क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक भवन है। हर महीने यहां कई सामाजिक और शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके बावजूद भवन परिसर की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो महीनों…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद मैनपुर। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे स्कूल पहुंच चुके हैं, कक्षाएं लग रही हैं और अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर फीस भी जमा कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देहारगुड़ा द्वारा विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके बाद शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे अप्रैल और मई महीने के साथ-साथ जून के शुरुआती दिनों तक स्कूल प्रबंधन के पास…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  गरियाबंद। जिले के विभिन्न आश्रमों एवं छात्रावासों (हॉस्टलों) में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को जिलेभर के 300 से अधिक कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम आदिवासी सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से जिले के…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  FIFA World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। पहली बार 48 टीमों के साथ आयोजित हो रहे इस विश्व कप में 12 ग्रुप बनाए गए हैं, जहां से शीर्ष दो टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। इसी कारण हर मैच और हर गोल बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। विश्व कप के ग्रुप चरण में अब तक कई दिग्गज टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैक्सिको ने ग्रुप A में लगातार तीन जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। मेजबान टीम ने अपने अभियान को…

Read More