Author: Radheshyam Patel

राधे पटेल / गरियाबंद  महासमुंद। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सुगम जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में महासमुंद जिले में गुरुवार को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, बागबाहरा रोड में आयोजित इस शिविर में महासमुंद और बागबाहरा विकासखंड के 88 दिव्यांगजनों को कुल 135 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह शिविर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  धमतरी। वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह पहुंचकर जिला प्रशासन की पहल पर विकसित औषधीय पौधों की खेती और महिला स्व-सहायता समूह की नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने औषधीय खेती को ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वे करीब चार एकड़ क्षेत्र में ब्राह्मी और खस जैसी…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  धमतरी। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए राहत और खुशी की खबर है। धमतरी जिले में वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता विक्रय से अर्जित लाभ के आधार पर 23,723 संग्राहक परिवारों को 3 करोड़ 92 लाख रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) स्वीकृत किया गया है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ और वनमंडल धमतरी की ओर से यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। अब तक 3 करोड़ 84 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष पात्र हितग्राहियों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में यह…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  रायपुर। रायपुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि शासकीय पी.जी. उमाठे उत्कृष्ट विद्यालय, शांति नगर का चयन प्रतिष्ठित BRICS 2026 School Geospatial Project Showcase के लिए किया गया। छत्तीसगढ़ से चयनित यह एकमात्र विद्यालय रहा, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जियोस्पेशियल परियोजना का सफल प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और जियोस्पेशियल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के सहारे आगे बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इसी योजना के तहत सिलतरा, रायपुर निवासी पंजीकृत निर्माण श्रमिक सुनील वर्मा की पुत्री तनुजा वर्मा को कक्षा 10वीं की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान प्राप्त करने पर कुल 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इस सहायता में 1 लाख रुपये सीधे प्रोत्साहन राशि के रूप में और 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन क्रय हेतु प्रदान किए गए। सुनील…

Read More

राधे पटेल  /  गरियाबंद  गरियाबंद । डिजिटल शासन व्यवस्था को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से प्रमाण-पत्रों सहित कई आवश्यक सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं। इसी पहल का एक सकारात्मक उदाहरण गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में देखने को मिला। ग्राम मैनपुरकला…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहिब, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू तथा धरसीवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा सोमवार को अमलीपदर में आयोजित भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान तीनों जनप्रतिनिधि मैनपुर स्थित विश्राम गृह पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरजाबहाल में संचालित शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मैनपुर द्वारा सहायक खाद्य अधिकारी की जांच रिपोर्ट और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रतिवेदन के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत भुरजाबहाल द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान के सरपंच, सचिव एवं विक्रेता ने अप्रैल, मई और जून 2026 में वितरित खाद्यान्न की डिलीवरी ऑर्डर (डी.डी.) राशि 1,09,299.68 रुपये नियमानुसार जमा नहीं…

Read More

राधे पटेल / गरियाबंद  मैनपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत कथावाचक युवराज पांडे के गृह ग्राम अमलीपदर पहुंचे, जहां आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुंडिचा मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजीव लोचन महाराज सहित जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री…

Read More

राधे पटेल | मैनपुर मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भाठीगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय रामाधार शर्मा एवं स्वर्गीय विमला शर्मा की स्मृति में सम्मान एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सरोकार और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। रायपुर निवासी उनके सुपुत्र संजय शर्मा ने अपने माता-पिता की स्मृति में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक…

Read More